प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम 8 अगस्त को जिस ग्राउंड में होना था, उसकी बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। कायस्थ पाठशाला (केपी ट्रस्ट) के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने एक लेटर जारी किया है। उन्होंने कहा- कॉलेज प्राचार्य ने उन्हें जानकारी दी है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम से दो विद्यालयों के छात्र प्रभावित हो सकते हैं। मैदान आउटडोर खेलों के लिए है और लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति खराब हो सकती है। यदि मैदान खराब हुआ तो उसे ठीक करने में समय और परेशानी दोनों बढ़ेंगे। इसलिए कार्यक्रम की तारीख बारिश के बाद अवकाश के दौरान रखने का सुझाव दिया गया है। इन कारणों का हवाला देते हुए पहले जारी की गई अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही कांग्रेस द्वारा जमा कराई गई धनराशि कार्यालय से वापस लेने को कहा गया है। केपी ट्रस्ट ने लेटर की कॉपी जिलाधिकारी, महामंत्री कायस्थ पाठशाला, चौधरी नौनीहाल सिंह एकेडमी और अकाउंटेंट को भी भेजी गई है। अकाउंटेंट को निर्देश दिया गया है कि मैदान की सफाई और लेवलिंग के लिए जमा धनराशि चेक के माध्यम से जल्द वापस कर दी जाए।
फिलहाल, युद्ध स्तर पर तैयारियों के बीच ग्राउंड का अचानक से कैंसिल हो जाने से कांग्रेस नेताओं में खबलबली मच गई है। प्रदेश अध्यक्ष अयज राय समेत तमाम कांग्रेसी नेता बुधवार को राहुल के कार्यक्रम के प्रमोशन कर रहे थे। छात्रों को जोड़ रहे थे। कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की विधि टीम प्रयागराज में है। ग्राउंड के कैंसिलेशन को लेकर मंथन कर रही है। कांग्रेसी नेताओं की बातचीत ट्रस्ट वालों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से हो रही है। दरअसल, 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी का ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम होना है। इसमें करीब 3 लाख छात्रों से वह सीधी बात करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होना था। कांग्रेस शहर अध्यक्ष बोले- हम ट्रस्ट के लोगों से बात कर रहे हैं कांग्रेस शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी का कहना है कि केपी ट्रस्ट की तरफ ग्राउंड के कैंसिल करने का लेटर मिला है। विधि टीम सलाहकारों से बातचीत कर रही है। साथ ही केपी ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अफसरों से बात हो रही है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रयागराज में तय तारीख और समय पर ही होगा। हालांकि वह किस मैदान पर होगा इसे लेकर चुप हैं। अब तक प्रयागराज के छात्र संवाद के लिए 1.74 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ऐसे में मामला हाईकोर्ट तक जा सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद का कहना है कि प्रयागराज में छात्र संवाद आठ अगस्त को ही होगा। शाम पांच बजे इसका समय तय है। देहरादून में इस प्रकार के मामले सामने आए थे, कांग्रेस केंद्रीय टीम इसकी तैयारी में पहले से जुटी थी। क्या है छात्र संवाद जानिये प्रयागराज में राहुल गांधी के बहुप्रतीक्षित ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी करीब 3 लाख छात्रों से सीधी बात करेंगे। कार्यक्रम की खास बात ये है कि यह शाम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें सभी छात्रों के चाय-पानी की व्यवस्था है। कुछ के लिए रात के खाने का भी इंतजाम है। छात्रों को फ्री ई-रिक्शा की भी सुविधा दी जाएगी। राहुल गांधी के लिए 2 करोड़ लागत का पंडाल तैयार हो रहा है। राहुल की एंट्री पर 10 लाख की आतिशबाजी होगी। कैटरिंग का जिम्मा भी दिल्ली की एक कंपनी का है। पंडाल में राहुल गांधी के लिए कॉरिडोर बन रहा है। यह राहुल और छात्रों के बीच संवाद का मुख्य केंद्र रहेगा। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों की गूंज का पोस्टर जारी किया, जिसमें छात्र संवाद कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करने का बार कोड भी है। ——————- ये खबर भी पढ़िए- कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:शामली में दिनदहाड़े कार्बाइन से 5 राउंड फायरिंग, सिपाही के पेट में लगी गोली शामली में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद फुरकान मारा गया। उसने पुलिस को देखते ही कार्बाइन और पिस्टल से करीब 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में एक सिपाही के पेट में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाब दिया। इस दौरान फुरकान को गोली लगी और वह गिर गया। फुरकान और सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर