रिटायर्ड सूबेदार के घर में आग लगाने का VIDEO:मेरठ में किराएदार 2 बच्चों को लेकर कूदा, दोनों पैर टूटे; आरोपी बाइक से भागे

मेरठ में रिटायर्ड सूबेदार के घर पर बाइक सवारों ने आग लगा दी और फरार हो गए। घटना के दौरान घर में 7 लोग मौजूद थे। मकान में किराए पर रहने वाला युवक अपने 2 बच्चों को लेकर दूसरी मंजिल से कूद गया। इस दौरान उसके दोनों पैर टूट गए। घटना 6 अक्टूबर की देर रात 12 बजकर 54 मिनट पर टीपीनगर की शिवकुंज कॉलोनी की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगाने की घटना का CCTV भी सामने आया है। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब CCTV में जो दिख रहा है वो पढ़िए… आग लगाने की घटना का CCTV सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 6 अक्टूबर की रात 12 बजकर 54 मिनट पर एक युवक हुडी वाले टीशर्ट पहनकर आता है। वह रिटायर्ड सूबेदार के घर के पा जाता है। करीब 1 मिनट तक रहता है। इसके बाद घर के अंदर आग भड़क जाती है। फिर युवक तेजी से भागता है। दूसरे वीडियो वह अपने बाइक सवार साथी के साथ भागते हुए नजर आया। इस दौरान पीछे बैठा युवक बाइक से अपने हाथ से कुछ फेंकता हुआ दिखता है। अब पूरी घटना पढ़िए भोला रोड स्थित शिवकुंज कॉलोनी में रिटायर्ड सूबेदार नवनीत दुहन पत्नी ममता के साथ रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर इटावा के रहने वाले अश्विनी परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। परिवार में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी रुचि, बेटा तेजस्वी और बेटी तेजस्विनी रहते हैं। सोमवार रात मकान में आग का शोर मच गया। मकान मालिक के परिवार के साथ घर के अंदर सात लोग मौजूद थे। जो जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। नवनीत दुहन व उनके परिवार के लोग तो किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन अश्विनी का परिवार फंस गया। बच्चों को गोद में लेकर लगाई छलांग
घर में धुआं भर चुका था। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। अश्विनी के बच्चे रोने लगे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कहीं से जब निकलने का रास्ता नहीं मिला तो अश्विनी ने अपने दो बच्चों को गोद में लेकर पड़ोसी की छत से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से अश्विनी अस्पताल पहुंचे जहां उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ और डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ा दिया। वहीं, मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना हुआ है। गोदाम में पड़ोस में रहने वाले दो भाई सोनू और मोनू फूलों का काम करते हैं। अश्विनी बोले- मैंने कभी ऐसा मंजर नहीं देखा अश्वनी ने बताया- उन्होंने ऐसा मंजर कभी नहीं देखा था। आग तेजी से फैल रही थी और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर कलेजा कांप रहा था। कुछ समझ नहीं आया कि बच्चों और परिवार को कैसे बचाया जाए। आखिरकार दूसरी मंजिल से पड़ोसी के घर की छत पर छलांग लगाने का फैसला किया। मेरे दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, लेकिन इस बात का सुकून है कि बच्चों को कुछ हुआ। बेटा और बेटी अब भी सहमे हुए हैं। बाइक सवारों के द्वारा लगाई गई थी आग
आग मकान के बेसमेंट में लगी थी, जिसको लेकर परिवार हैरान था। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो सब हैरान रह गए। दो संदिग्ध रिटायर्ड सूबेदार के मकान में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। रिटायर्ड सूबेदार की तरफ से इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस अब दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी है। तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर पाया काबू
आधी रात को लगी आग की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान चर्चा रही कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर यह आग लगाई गई है। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया- मामले में तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। —————- ये खबर भी पढ़ें वृंदावन में गुरुकुल में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत:टैंक की सफाई करने उतरे थे, जहरीली गैस की चपेट में आए; एक को बचाया वृंदावन में गुरुकुलम में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ। रात 10 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले एक छात्र नीचे गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पूरी खबर पढ़िए