नोएडा में रैपिडो राइडर ने लड़की को पर्सनल मैसेज भेजे। पहले राइडर ने पूछा- ‘हैलो, कैसी हो आप?’ फिर कुछ ही देर बाद सीधे ‘आई लव यू’ लिख दिया। लड़की ने चेतावनी देते हुए लिखा- वापस कॉल या मैसेज किया तो पुलिस से शिकायत करूंगी। इस पर राइडर ने कहा- हां, जाओ कर दो। रैपिडो में भी कर दो। लड़की ने पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर कर रैपिडो के को-फाउंडर अरविंद सांका को टैग किया और शिकायत की। पोस्ट सामने आने के बाद रैपिडो कंपनी ने लड़की से माफी मांगी है। पूर्व बिजनेस पत्रकार ने रैपिडो से पार्सल बुक किया था नोएडा में रहने वाली डिजिटल कम्युनिकेशन एक्सपर्ट और पूर्व बिजनेस पत्रकार गीतिका श्रीवास्तव ने तीन दिन पहले, रविवार को रैपिडो से पार्सल डिलीवरी बुक किया था। इसके बाद राइडर ने पर्सनल मैसेज भेजे। गीतिका श्रीवास्तव ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया लिंक्डइन पर लिखा कि देश में एक महिला होना पहले ही मुश्किल है, लेकिन अब रैपिडो से सिर्फ एक पार्सल डिलीवरी बुक करना भी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने डिलीवरी राइडर की ओर से भेजे गए पर्सनल और आपत्तिजनक मैसेज का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर राइडर शिकायत की बात सुनकर इतना बेफिक्र क्यों था? गीतिका ने पूछा- क्या राइडर्स पर कोई कार्रवाई होगी गीतिका ने इस बात पर हैरानी जताई कि पुलिस या कंपनी में शिकायत करने की चेतावनी देने के बावजूद राइडर बेखौफ रहा और उसने शिकायत तक करने के लिए कह दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यवहार के लिए राइडर्स पर किसी तरह की कार्रवाई होगी? उन्होंने रैपिडो की भर्ती और डिलीवरी पार्टनर्स की निगरानी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। पूछा कि कंपनी आखिर किस तरह के लोगों को राइडर के तौर पर भर्ती कर रही है। रैपिडो कंपनी ने पोस्ट पर कमेंट कर माफी मांगी मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रैपिडो ने गीतिका की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। रैपिडो ने माफी मांगी। कंपनी ने कहा कि डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के व्यवहार को लेकर लड़की की चिंता को वह समझती है और ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। रैपिडो ने अपने जवाब में कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में हैं। यूजर्स बोले- रैपिडो का रवैया बेहद खराब ———————- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- हम उनमें से नहीं, जो माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं: बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जहन्नुम जाओगे सीएम योगी बुधवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- घर से बाहर कैसे निकलें, 9 साल पहले यह सवाल था। कहां तक जाना है, आज यह सवाल है। पहले घर से बाहर निकलने में बेटियां डरती थीं, आज ऐसी कोई चिंता नहीं।हमने कह दिया है कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह होगी- जेल या जहन्नुम। हम उन लोगों में नहीं हैं कि वोटबैंक के लिए किसी माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं। पढ़ें पूरी खबर…