वाराणसी में शुक्रवार रात 9.20 बजे एक CNG पंप में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 40 फीट ऊंचाई तक लपटें उठने लगीं। हादसा उस समय हुआ, जब एक गाड़ी में सीएनजी भरी जा रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और भगदड़ मच गई। कर्मचारी जान बचाकर भागे। पेट्रोल पंप वाराणसी-जौनपुर हाईवे के करखियाव गांव के पास है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस लीक और गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पाकर पहुंचे फायर कर्मी और पुलिस आग बुझाने में जुट गए। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए पंप और आसपास के करीब 200 मीटर एरिया को खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और गाड़ियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। रात 12 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर SDM पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव मौजूद थे। मौके पर 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी लेकर मौके पर पहुंच रही है। 3 तस्वीरें देखिए… इंमरजेंसी स्टॉप बटन बंद किया
हादसे के तुरंत बाद कर्मचारियों ने इमरजेंसी स्टॉप बटन दबाकर मुख्य स्टोरेज टैंक और कंप्रेशर से गैस सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद अलार्म बजाकर बाहर की ओर भागे। मैन्युअल मास्टर शट-ऑफ वाल्व को बंद करने के लिए आवाज लगाते रहे, ताकि लीक हो रही गैस और न भड़के। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मास्टर शट-ऑफ वाल्व को बंद किया गया। लेकिन तब तक छोटे पाइप और सिलेंडर आग की चपेट में आ चुके थे। गैस का दबाव ज्यादा होने से लपटें उठ रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और फायर बिग्रेड जुटी हैं। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के लोग बाहर आ गए। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए। सिलेंडरों पर पानी की बौछार डाली जा रही
सीएनजी की आग पर सीधा पानी डालने से असर कम हो रहा है। गैस को कट-ऑफ किया गया है। फायर ब्रिगेड आने के बाद सीएनजी सिलेंडर गर्म हो चुके हैं, तो उन्हें फटने (हाई-प्रेशर ब्लास्ट) से बचाने के लिए पानी की बौछार कर ठंडा किया जा रहा है। कर्मचारियों को पंप से 200 मीटर दूर भेजा गया
पंप पर मौजूद सभी वाहनों और कर्मचारियों को दूर भेज दिया गया है। अभी सिलेंडर फटने का खतरा है, इसे देखते हुए आसपास 200 मीटर एरिया को खाली कराया गया है। किसी को भी बाउंड्री, सड़क या आसपास नहीं खड़े होने दिया जा रहा है। दमकल की और गाड़ियां शहर से भेजी जा रही हैं। डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने बताया- करखियाव स्थित सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का तुरंत संज्ञान लिया गया। फायर सर्विस के कर्मचारी युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है। बीडी वेंचर ग्रुप के राजेश अग्रवाल और कौस्तुभ अग्रवाल ने बताया- फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उनके हाइड्रेंट सिस्टम से लगातार पानी की आपूर्ति की गई, जिससे आग को फैलने से रोकने में बड़ी मदद मिल रही है।
——————- ये खबर भी पढ़िए- सपा सांसद राजीव राय बोले- आओ लड़ लो: किसी के बाप में दम नहीं, जो मऊ से मुझे निकाल सके; मंत्री एके शर्मा से फिर भिड़ंत मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, ‘अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं। पुलिस की वर्दी पर दाग है। पढ़ें पूरी खबर…