सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे से पहले संत-महंतों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मणिराम दास जी छावनी में करीब 400 संतों ने बैठक की। इसमें नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से 7 प्रस्ताव पास किए गए। संतों ने ऐलान किया कि अगर अखिलेश ने 1990 के गोलीकांड पर माफी नहीं मांगी तो उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। VIDEO देखें…