मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, ‘अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं। पुलिस की वर्दी पर दाग है। जो लोग अपराधियों के साथ राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें मैं चुनौती देता हूं। आ जाओ, लड़ लो। क्या योगी सरकार में अपराधियों के दम पर राजनीति करोगे?’ राजीव राय ने आगे कहा, जो लोग किसी को राजनीति से बाहर करने की बात कर रहे हैं, जो मुझे मऊ से बाहर करने की बात कर रहे हैं, वे सुन लें। मोदी, योगी या राजनाथ सिंह को बाहर करो। किसी के बाप में दम नहीं है जो राजीव राय को मऊ से निकाल सके। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालनी पड़ी। राजीव राय के समर्थकों ने कार्यक्रम में एंट्री न मिलने पर प्रदर्शन किया। उन्हें पुलिस बस में भरकर पुलिस लाइन ले गई। इससे पहले भी मंत्री एके शर्मा और राजीव के बीच भिड़ंत हो चुकी थी, तब भी मौका ट्रेन उद्घाटन का ही था। राजीव राय पर मऊ में बाहरी होने के आरोप लगते हैं। उनका मूल गांव बलिया का सुरही है। अखिलेश बोले- यूपी ‘इंटर-स्टेट’ माफियाओं के लिए आरामगाह बना इस मामले में अखिलेश यादव भी कूद पड़े। उन्होंने X पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें कुछ लोगों पर लाल घेरा बनाया है। लिखा- भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को यूपी में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है। यह घोर निंदनीय है। सपा के सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है। लेकिन उसके उद्घाटन पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करने वालों के चेहरों की एआई पहचान-पड़ताल करवाकर तुरंत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जो प्रदेश में ‘आमंत्रित अपराधी’ की तरह बेखौफ घूम रहे हैं। ये विपक्ष से अधिक यूपी के मुख्यमंत्रीजी के लिए चुनौती है कि यूपी ‘इंटर-स्टेट’ माफियाओं के लिए सराय-आरामगाह बन गया है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मान लिया जाएगा ये सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है और ‘भाजपाई ही माफियाई हैं’। तुरंत कार्रवाई हो। मंत्री और सांसद ने 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
रेलवे की तरफ से शुक्रवार को दो ट्रेनों के विस्तारीकरण और एक ट्रेन के उद्घाटन का कार्यक्रम मऊ जंक्शन पर रखा गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे से था। जिसमें सपा सांसद राजीव राय और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। राजीव राय के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर एंट्री करने लगे तो पुलिस और रेलवे के अफसरों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परमिंदर कुमार सिंह ने उन्हें सड़क से उठने के लिए कहा। इसपर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की भी होने लगी। पुलिस सपाइयों को बस में भरकर ले गई
पुलिस कार्यकर्ताओं को सड़क से खींचकर बस तक ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में अफरातफरी देख पुलिस सड़क पर बैठे सपाइयों को जबरन बस में बिठाकर पुलिस लाइन ले गई। इसके बाद दो महिला और 6 सपा कार्यकर्ताओं के साथ राजीव राय को अंदर एंट्री दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच राजीव राय मंच तक पहुंचे
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा सांसद राजीव राय को पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत हुआ। मंच पर पहुंचने के बाद सपा सांसद राजीव राय ने उनसे हाथ मिलाया। दोनों को मंच पर बिठाया गया। इसके बाद मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय ने एक साथ तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पहली- दोहरीघाट-औंडीहार मेमू ट्रेन, दूसरी- मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन और तीसरी- आनंद विहार (दिल्ली) के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन है। भाजपा और सपा दोनों इस काम का श्रेय ले रही हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए मंच पर जो कुछ हुआ… मंत्री ने तंज कसा, माहौल गरमा गया कार्यक्रम में पहले सांसद राजीव राय ने भाषण दिया। इस दौरान कुछ लोग एके शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे तो सपा सांसद ने कहा कि यही लोग माहौल खराब कर रहे हैं। फिर मंत्री एके शर्मा भाषण देने के लिए उठे। मंत्री ने नारे लगा रहे लोगों से कहा- ‘ऊर्जा बचाकर रखिए। अगर कोई आपका प्लॉट कब्जा कर ले तो ये काम आएगी।’ ये सुनते ही सपा सांसद राजीव राय नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत मंच पर खड़े होकर पास में मौजूद रेलवे अफसर से इसकी शिकायत की। सांसद ने कहा- मुझे मंच पर बुलाकर बेइज्जत किया जा रहा है। रेलवे अफसर ने उन्हें समझाकर शांत कराया। दरअसल, सांसद राजीव राय मऊ शहर के पॉश इलाके में बलिया मोड़ पर आलीशान मकान बनवा रहे हैं। आरोप है कि ये मकान अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर बनवाया जा रहा है। सपा सांसद बोले- इसकी जवाबदेही तय करूंगा
मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद राजीव राय ने कहा- मुझे मंच पर बुलाकर बेइज्जत किया गया। यहां पर महिलाओं का अपमान किया गया। मेरे पास सबूत हैं। पुलिस के कप्तान और डीएम ने भी भरोसा दिया था। एडीजी पियूष मोर्डिया ने मुझे फोन करके आश्वासन दिया था कि कार्यक्रम में कोई बाहरी नहीं आने देंगे। लेकिन पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसकी जवाबदेही मैं तय करूंगा। सांसद बोले- वो खुद कब्जाधारी हैं
प्लॉट पर कब्जा करने के आरोपों पर सांसद ने कहा- कब्जा करके वे (मंत्री एके शर्मा) बैठे हैं। सारे कब्जाधारी वही हैं। यह बदतमीजी की पराकाष्ठा है। सांसद सम्मान कर रहा है और वो अपने आचरण का परिचय दे रहे हैं। मैं लगातार कोशिश करता रहा कि मंत्रीजी को बुद्धि आ जाए, लेकिन जिन लोगों के संगत में हैं तो वैसी ही भाषा बोलेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं का अपमान हुआ है। मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। कुछ चंद गुंडों ने इस कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया। जो हिस्ट्रीशीटर हैं, पुलिस ने उनको कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इसका जवाब देना पड़ेगा। पहले भी भिड़ चुके हैं एके शर्मा और राजीव राय करीब 1 महीने पहले भी मऊ में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से सांसद राजीव राय आमने सामने आ गए थे। दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर दोहरीघाट-औड़िहार रूट पर मेमू ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम था। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा समेत जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। करीब ढाई बजे कार्यक्रम में सपा सांसद राजीव राय समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने लगी। घोसी से विधायक दिवंगत सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह और सपा नेता अखिलेश राठौर मंच पर चढ़ने लगे। सीओ मधुबन ने सपा नेता अखिलेश राठौर को मंच से धक्का देकर उतार दिया था। सुजीत सिंह को भी मंच से उतार दिया गया था। आरोप था कि इसी बीच सपा सांसद राजीव राय मंच पर जाने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सपा सांसद भड़क गए। पुलिस और आरपीएफ ने सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह संभाला। मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने भी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। करीब दो घंटे तक बवाल चला। ——- ये खबर भी पढ़ें ‘बोतल बाबा’ ने काला साया बताकर छेड़खानी की:कानपुर में पूजा के बहाने आश्रम बुलाया, कमरे में ले गया; बाबा और शिष्य गिरफ्तार कानपुर देहात में ‘बोतल बाबा’ के नाम से मशहूर हरिधाम सरकार आश्रम के संचालक हरिओम यादव पर एक महिला ने छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो किसी तरह वह आश्रम से बाहर निकल सकी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा समेत 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…