73 साल के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन:2 दिनों से तेज बुखार था; नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली, फतेहाबाद से 4 बार MLA रहे

आगरा में फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। गुरुवार देर शाम 8.30 बजे उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 73 साल के छोटेलाल वर्मा को कई दिनों से बुखार था। दो दिन पहले 22 सितंबर को तबियत बिगडने पर उन्हें आगरा में उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया, विधायक छोटेलाल वर्मा को तेज बुखार था। हालात बिगड़ने पर गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। एंबुलेंस से उन्हें वहां ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। विधायक के बेटे महेंद्र वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। सीएम योगी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया। 7 जुलाई, 1953 को आगरा में जन्मे छोटे लाल वर्मा मल्लाह (निषाद) समाज से आते थे। उनकी अपनी विधानसभा में पिछड़ों और कमजोर वर्गों के बीच गहरी पैठ थी। वे खेती और पेट्रोल पंप व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। भाजपा से बगावत की, फिर भाजपा में ही लौटे छोटेलाल वर्मा के निधन पर नेताओं ने जताया शोक जब मेले में विधायक के जूते चोरी हुए, नंगे पैर चले अप्रैल, 2022 में विधायक छोटे लाल वर्मा के जूते चोरी हो गए थे। दरअसल शमशाबाद क्षेत्र के धिमश्री में सती मेले का उद्घाटन करने गए थे। उद्घाटन के बाद विधायक मंदिर के दर्शन करने के लिए जूते बाहर उतार कर गए थे। लेकिन, दर्शन करने के बाद जब बाहर आए तो उनके जूते चोरी हो गए। आसपास के लोगों ने उनके जूते ढूंढने में मदद की, लेकिन जूते नहीं मिले। अंत में विधायक को नंगे पैर ही गाड़ी में जाना पड़ा। इस पर उन्होंने कहा कि कोई गरीब आदमी जिसके पास जूते नहीं थे, शायद वह मेरे जूते पहन गया है। मेरी मां सती से कामना है कि उस गरीब आदमी का भला करें और उसे खुशहाल रखें। अब 7 विधानसभा सीटें विधायकों के निधन के बाद खाली छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद अब प्रदेश में 7 विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। इनमें तीन सीटें सपा, तीन भाजपा और एक बसपा के खाते की हैं। इससे पहले, 2 सितंबर को बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया था। अनिल शर्मा के पहले 5 अगस्त को बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हुआ था। वहीं, 23 जुलाई को आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन हुआ था।
इसी साल जनवरी में सोनभद्र की दुद्धी सीट से सपा विधायक विजय सिंह गोंड और बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया था।
पिछले साल मऊ की घोसी सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया था। हालांकि, इन सीटों पर अब उपचुनाव नहीं होगा, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने में अब 6 माह से भी कम समय बचा है। ……………….. यह खबर भी पढ़िए… आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर, पूजा कराने से नाराज था यूपी के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। पकड़े जाने के डर से उसने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। 7 घंटे बाद उसने बेटे पर गोली चला दी। इसके बाद ATS, SOG ने हत्यारे अरविंद सिंह (42) को मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर…