गोरखपुर में देर रात करीब ढाई बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन के साथ ही भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। मंगलवार सुबह 5 बजे जिले के 4 थानों से फोर्स के साथ ही पीएसी बुलाई गई है। पिपराइच थाने की पुलिस के साथ ही अधिकारी परिवार वालों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की पहचान दुर्गेश गुप्ता (16) के रूप में हुई है। पूरी वारदात पिपराइच थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है।