लव मैरिज के 10 माह बाद मिली युवती की लाश:मामा बोले- ब्वॉयफ्रेंड ने हत्या की, दो दिन घर में सड़ती रही बॉडी, घर से निकल रहा था धुआं

झांसी में एक लड़की का शव उसके प्रेमी के घर में पड़ा मिला। युवती की मौत के बाद प्रेमी समेत परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने लड़की की मां को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बंद घर से अर्धनग्न हालत में लड़की का शव बरामद किया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक 10 माह पहले युवती को भगा ले गया था। अब युवक ने लड़की की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या दो दिन पहले की गई थी। किसी को शक न हो इसलिए परिजन घर में कंडे और लुबान का धुआं सुलगाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ईसाई टोला का है। 10 महीने पहले युवक भगा ले गया था मासूम को
ईसाई टोला निवासी लड़की मासूम वर्मा (22) के पिता ऑटो चालक हैं। करीब 10 महीने पहले युवती मोहल्ले के ही राहुल वर्मा के साथ चली गई थी। राहुल के पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। राहुल युवती को लेकर पहले कहीं बाहर रहता था। एक महीने पहले वह घर लौट आया था और युवती के साथ रहने लगा था।
सोमवार को मोहल्ले की महिलाओं ने मासूम की मां को बताया कि राहुल के घर से धुआं उठ रहा है और दरवाजा में कई घंटों से ताला बंद है। महिलाओं ने शक जताया कि अंदर कुछ अनहोनी हो चुकी है। जिसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो घर में अर्धनग्न लाश मिली सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल के घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर जो देखा गया, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था आंगन में मासूम वर्मा की अर्धनग्न लाश पड़ी थी। राहुल और उसके परिवार के लोग मौके से गायब थे। घर में कंडों से धुआं निकल रहा था। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। तब से लाश पड़ी सड़ रही थी।
मासूम के मामा योगेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मौत के बाद भी राहुल के घर से किसी ने भी न तो पुलिस को और न ही मोहल्लेवालों को कोई सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम की हत्या दो दिन पहले ही की जा चुकी थी, और शव को छिपाने की कोशिश की जा रही थी। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते से ससुराल वहीं मामा अरविंदन वर्मा ने बताया कि 10 माह पहले पड़ोस में रहने वाला राहुल वर्मा मेरी भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने उसी समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामला प्रेम-प्रसंग का बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
परिजनों का दावा है कि मासूम ने कुछ समय पहले अपनी मां को फोन कर बताया था कि राहुल और उसके भाई उसे मारते-पीटते और धमकाते हैं। परिजनों का कहना है कि मासूम को कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
घटना के बाद मासूम के मामा और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि मासूम हत्या, आत्महत्या नहीं बल्कि सोचा-समझा मर्डर है। उन्होंने राहुल वर्मा, उसके भाइयों और घर की महिलाओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल के परिजनों ने युवती की मौत का मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया है, जिसमें बताया गया है कि मौत अस्पताल में हुई थी। लेकिन परिजनों के हत्या के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि मासूम वर्मा की मौत प्राकृतिक थी या साजिशन हत्या। फिलहाल सभी एंगल्स से जांच जारी है। राहुल और उसके परिजन फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढें:- दिशा पाटनी के घर 15 गोलियां, 7 दीवार में धंसी;हमले से पहले पॉर्सल बॉय बनकर फोन किया; पिता बोले- लेटकर जान बचाई एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के 5 दिन बाद एक और CCTV मिला है। इसमें 1-1 करके 15 गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। 7 गोलियां फोरेंसिक टीम को दिशा के घर की दीवार पर धंसी हुई मिली हैं। पढ़िए पूरी खबर