मथुरा में लव मैरिज के बाद महिला का हत्या मामले में पति पर FIR दर्ज कराई गई है। मृतक खुशी के पिता विपिन अग्रवाल ने दामाद सूरज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सूरज पैसे की मांग करता था। लड़ता-झगड़ता था। खुशी की जिंदगी नर्क बना दी थी। परेशान होकर वो सूरज को छोड़कर हमारे पास चली आई थी। कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया था। दूसरी तरफ, सूरज ने आरोपों को झूठा करार दिया है। उसने उल्टा ससुराल वालों पर ही पत्नी की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उसने कहा- सास-ससुर ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला। अब वह मुझे भी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, सूरज अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगी दबिश दे रही है। दरअसल, गुरुवार को धौरेरा के जंगल में खुशी घायल अवस्था में मिली थी। उसके सिर में गोली मारी गई थी। राहगीरों ने खुशी को तड़पता देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को खुशी के मोबाइल से परिजनों का पता चला। उन्हें घटना के बारे में बताया। खुशी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामला जैंत थाना क्षेत्र का है। आइए अब जानते हैं क्या पूरा मामला…. 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी विपिन अग्रवाल की बेटी खुशी (25) ने 5 साल पहले सूरज शर्मा के साथ लव मैरिज की थी। सूरज का घर खुशी के घर से महज 500 मीटर दूर महाविद्या कॉलोनी में था। सूरज श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास गाइड का काम करता था। वहीं, खुशी B.Com की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 6 महीने में ही आई संबंधों में दरार
खुशी के पिता विपिन अग्रवाल ने बताया- लव मैरिज के 6 महीने बाद खुशी अचानक वापस घर आ गई। उसने कहा कि सूरज उसके साथ सही व्यवहार नहीं करता। मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। सूरज रुपयों की मांग करता था, जिससे आए दिन विवाद होता था। इसके बाद कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया था। खुशी तभी से अपने मायके में रह रही थी। समझौता करने ले गया सूरज
पिता विपिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सूरज ससुराल के मकान को अपने नाम कराने के लिए कहता था। वह उससे मारपीट करता था। क्योंकि खुशी हमारी इकलौती बेटी थी। हमारा एक बेटा था, जिसकी 2019 में बीमारी से मौत हो गई थी। गुरुवार देर शाम को सूरज ने खुशी को फोन किया और समझौता करने की बात कही। करीब 7 बजे बेटी को घर से ले गया। इसके बाद देर रात पुलिस का फोन आया कि खुशी के गोली मार दी गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खुशी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सूरज का वीडियो आया सामने
मामले में नया मोड़ तब आया, जब सूरज का एक वीडियो सामने आया। इसमें सूरज ससुर, सास शोभा अग्रवाल और उनके करीबी दोस्त अनिल अग्रवाल आरोप लगाता नजर आया। वीडियो में सूरज कह रहा है कि विपिन, शोभा, अनिल और खुशी की एक सहेली ने उसकी पत्नी को मार डाला। अब वह उसको भी नहीं छोड़ेंगे। वह गरीब है, उसके पास कुछ नहीं है। सूरज ने कहा- ‘मेरी सास शोभा अग्रवाल और मेरे ससुर के दोस्त अनिल अग्रवाल ने मेरी पत्नी को मरवा दिया। अब मुझे भी मरवाने की कोशिश हो रही है। शोभा और अनिल अग्रवाल रुपए वाले हैं। वह अपनी पावर का इस्तेमाल करके मुझे मरवा सकते हैं। दोनों के बीच अफेयर है। दोनों ने मेरी पत्नी की सहेली किशोरी को रुपए देकर खुशी को मरवा दिया। मुझे भी भी जान से मारने की कोशिश की गई। मैंने भागकर अपनी जान बचाई। मेरी पत्नी की मौत के जिम्मेदार शोभा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और किशोरी हैं। अगर मेरे साथ कुछ होता है तो इन लोगों पर कार्रवाई की जाए।’ परिवार ने सूरज के आरोपों की बचने का हथकंडा बताया
इस वीडियो के बाद खुशी के पिता ने बताया कि सूरज अपने बचाव में यह सब आरोप लगा रहा है। भला कोई अपनी बेटी को कैसे मार सकता है। जब 5 साल पहले उसने प्रेम विवाह कर लिया तब हमने कुछ नहीं कहा तो अब ऐसा क्यों करेंगे। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… बिजनौर DM जसजीत कौर पर भड़के हाईकोर्ट के जज:वारंट जारी कर CJM से कहा- 5 जनवरी को पेश करो इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बिजनौर की DM जसजीत कौर के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। यह वारंट जस्टिस मनीष कुमार ने जारी किया। नाराजगी जाहिर करते हुए जस्टिस मनीष कुमार ने बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानी CJM को आदेश दिया है कि वे 5 जनवरी, 2026 को डीएम जसजीत कौर को हाईकोर्ट में पेश करें। पढ़ें पूरी खबर….