लखनऊ में एक युवक ने घर में घुसकर बीएससी की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक से भाग गया। छात्रा 10 मिनट तक जमीन पर पड़ी तड़पती रही। फिर घर के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। छात्रा का नाम प्रियांशी रावत था। गला रेतने का आरोप आलोक नाम के लड़के पर है। दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में लड़की के परिवारवालों ने शादी करने से मना कर दिया था। वजह थी, लड़का शराब पीने का आदी था। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वारदात रविवार को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हुई। ADCP रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया- आलोक कुमार पुत्र सतीश कुमार ने हत्या की है। उसे पकड़ने के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर धर्मावतखेड़ा गांव में प्रियांशी रावत (19) रहती थी। उसके पिता रमेश रावत की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पूनम और एक छोटी बहन महक रहती है। मां पीजीआई इलाके में काम करती है। रविवार को मां पूनम अपने काम पर चली गई। घर में प्रियांशी और महक थीं। उसने आकर कहा- तुम्हारी दीदी से बात करनी है महक ने बताया कि आलोक आया था। उसने हमारे घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद वह घर आया और पूछा कि दीदी कहां है? हमने कहा कि सो रही है। वह ऊपर चला गया और कहने लगा कि उन्हें भेज दो। मेरे कहने पर दीदी ऊपर गई, तो आलोक ने पूछा कि शादी करोगी या नहीं? दीदी ने मना किया। इसके बाद आलोक ने जेब से चाकू निकाला और दीदी का गला काट दिया। दीदी की चीख सुनकर मैं ऊपर की तरफ भागी, तो आलोक दौड़कर नीचे आया और बाइक से भाग गया। मैंने देखा, तो दीदी सीढ़ी से नीचे की तरफ आ रही थी। उसके गले से खून बह रहा था। करीब 10 मिनट तक वह तड़पती रही, फिर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रोका शव, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
बेटी की हत्या के बाद घरवालों ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया। घरवालों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, शव नहीं भेजने देंगे। हालांकि, पुलिस के काफी समझाने पर घरवाले राजी हुए और पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और प्रियांशी के रिश्तों की जांच कर रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी आलोक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हमने इनकार कर दिया था, उसके घरवाले भी मान गए थे प्रियांशी की मां पूनम ने बताया- 3 साल पहले मैंने बेटी का रिश्ता आलोक से तय किया था। एक साल पहले हमें बात पता कि आलोक बहुत ज्यादा शराब पीता है, साथ ही जुआ भी खेलता है। इस पर हमने उसके पिता से शादी करने से इनकार कर दिया था। यह बात जब आलोक को पता चली, तो उसने कहा कि वह शादी के बाद नशा छोड़ देगा। इस पर हमने कहा कि जो नशेड़ी होते हैं, वे कभी नशा नहीं छोड़ते। हम अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं करेंगे। हम तुमसे शादी नहीं करेंगे। इसके बाद उसके घरवाले हमारी बात मान गए थे। पता नहीं आज आलोक कैसे घर आया और उसने हमारी बेटी की हत्या कर दी। इंस्टाग्राम पर खुद को बसपा का नेता लिख रखा आरोपी आलोक कुमार की इंस्टाग्राम में official_sinu_7087 के हैंडल से आईडी है। इसमें उसने खुद को बसपा का नेता लिखा है। लिखा है- वेलकम टू माई प्रोफाइल। बहुजन समाजवादी पार्टी जिंदाबाद। वार्ड-14 अध्यक्ष भरवारा मल्हौर। जय भीम, जय संविधान। इस आईडी पर उसने कई फोटोज टोयोटा की इनोवा के साथ पोस्ट की हैं। उसका नंबर UP 32 MV 7087 है। आरोपी ने इंस्टा के हैंडल पर भी यही नंबर लिखा है। परिवहन विभाग की वेबसाइट के अनुसार यह गाड़ी आलोक कुमार के नाम पर है। —————————– दीपांशु मर गया, ये सुनकर सलमा ने सुसाइड किया, मेरठ में बॉयफ्रेंड को बचाया, गर्लफ्रेंड की मौत मेरठ में बॉयफ्रेंड फंदे पर लटक गया। ये सुनकर उसकी गर्लफ्रेंड ने 1 घंटे बाद सुसाइड कर लिया। लड़के को तो गांव के लोगों ने बचा लिया। मगर लड़की की जान चली गई। ये दोनों घटनाएं उलधन गांव में सिर्फ 300 मीटर के फासले पर हुईं। यहां पढ़ें पूरी खबर