मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजस्थान-बंगाल में 1 करोड़ वोटर के नाम कटे; पाकिस्तानी डॉन ने नीतीश कुमार को धमकाया; मुस्लिम पत्नी के लिए मां-बाप के 6 टुकड़े किए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर नीतीश कुमार को मिली पाकिस्तानी डॉन की धमकी को लेकर रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में हत्यारे इंजीनियर बेटे से जुड़ी रही। जिसने पत्नी के लिए मां-बाप के टुकड़े कर दिए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पाकिस्तानी डॉन ने बिहार CM को धमकाया, मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने पर भड़का, बोला- माफी मांगो बिहार CM नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी भड़क गया है। उसने चेतावनी देते हुए CM से माफी मांगने की बात कही है। भट्‌टी ने कहा कि अभी भी समय है कि नीतीश कुमार उस महिला से माफी मांगे। बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी। शहजाद भट्टी दुबई में रहता है: वह पाकिस्तान का कुख्यात अपराधी है। भट्टी पर हथियार और ड्रग्स तस्करी के आरोप हैं। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, उसका ISI और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी कनेक्शन रहा है। नुसरत बोलीं- नौकरी जॉइन नहीं करूंगी: हिजाब हटाने की घटना के बाद महिला डॉक्टर नुसरत परवीन बिहार छोड़कर कोलकाता चली गईं। उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है, इसलिए फिलहाल बिहार सरकार की नौकरी जॉइन नहीं करेंगी। मंगलवार को एक इवेंट में नियुक्ति पत्र देते हुए CM नीतीश कुमार ने नुसरत परवीन का हिजाब खींच दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. PM मोदी को इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान मिला, कहा- गुजरात की तरह इथियोपिया भी शेरों की धरती इथियोपिया ने PM मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया, जिसे पाने वाले वे पहले ग्लोबल लीडर बने। इसके बाद संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने इथियोपिया को शेरों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर घर जैसा लगा। मेरे गृहराज्य गुजरात की तरह यह भी शेरों की धरती है। इथियोपिया के राष्ट्रगीत की भारत के राष्ट्रगान से तुलना: मोदी ने भारत के ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया के राष्ट्रगान की तुलना करते हुए कहा कि दोनों में मातृभूमि को मां माना गया है, जो विरासत, संस्कृति और देश रक्षा का भाव जगाते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां अब 60 की स्पीड में चलेंगी, मथुरा हादसे के बाद सख्त हुए योगी मथुरा हादसे में 19 मौतों के बाद सीएम योगी एक्शन में हैं। सरकार ने आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय कर दी है। दोनों एक्सप्रेस-वे पर अभी तक छोटे वाहन (कार/जीप) ड्राइवरों की अधिकतम 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड को घटाकर 80 कर दिया गया है। वहीं, बड़े वाहन (बस/ट्रक) की स्पीड लिमिट 100 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे की गई है। इससे अधिक स्पीड में चलने पर 2 से 4 हजार रुपए तक जुर्माना लग सकता है। वाहनों की स्पीड लिमिट अगले 2 महीने तक लागू रहेगी। विजिबिलिटी न होने पर रोकी जाएंगी गाड़ियां: यमुना विकास प्राधिकरण के जारी निर्देश के मुताबिक, विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर होने पर गाड़ियां आगे नहीं जाने दी जाएंगी। इन्हें एक्सप्रेस वे पर बने फैसिलिटी सेंटर पर ही रोक लिया जाएगा। विजिबिलिटी होने पर ही गाड़ियों को आगे रवाना किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. मुस्लिम पत्नी के लिए मां-बाप को 6 टुकड़ों में काटा, जौनपुर में इंजीनियर बेटे ने नदी में बहाया जौनपुर में मुस्लिम पत्नी के लिए इकलौते इंजीनियर बेटे ने मां-बाप की हत्या कर दी। माता-पिता का सिर खलबट्‌टे (इमाम दस्ता) से कूच दिया। आरी से काटकर दोनों शवों के 6 टुकड़े किए। इन्हें 7 बोरियों में भरकर कार से गोमती नदी के किनारे पहुंचा। फिर बारी-बारी से सभी बोरियां नदी में फेंक दीं। दरअसल, इंजीनियर बेटे ने एक मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी, जिससे माता-पिता नाखुश थे। पुलिस को आरोपी इंजीनियर ने बताया- माता-पिता मेरी शादी तुड़वाना चाहते थे। 3 दिन से शव तलाशने में लगे 15 गोताखोर: पुलिस के मुताबिक, 3 दिनों से 15 गोताखोर शवों को तलाश रहे हैं। पिता के शरीर का अभी तक आधा हिस्सा मिल पाया है। आरोपी इंजीनियर ने 8 दिसंबर को हत्या की थी। उसे 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अम्बेश कुमार ने 6 साल पहले पश्चिम बंगाल की मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी। दंपती के दो बेटे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंची, एक दिन में ₹7,664 बढ़ी चांदी पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। बुधवार की सुबह 8,773 रुपए बढ़कर 2,00,750 रुपए पर खुली। फिर हल्की गिरावट के साथ 1,99,641 रुपए पर बंद हुई। साल 2011 में चांदी की कीमत 50 हजार रुपए थी, जो 14 साल में बढ़कर 18 मार्च 2025 को 1 लाख रुपए पहुंची। लेकिन अगले सिर्फ 9 महीने में ही इसकी कीमत 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण सोना ₹1.32 लाख पहुंचा: सोना भी 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस साल अब तक सोने की कीमत 56,155 रुपए बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर… 6. राजस्थान-बंगाल में 1 करोड़ वोटर के नाम कटे, 5 राज्यों की SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुए SIR की वोटर लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में 58 लाख और राजस्थान में 44 लाख मतदाताओं के नाम कटे। वहीं, गोवा-पुडुचेरी में 1-1 लाख और लक्षद्वीप में 1616 नाम हटे। 27 अक्टूबर को SIR घोषणा के समय 13.35 करोड़ मतदाता थे, जो ड्राफ्ट सूची में घटकर 12.33 करोड़ रह गए हैं। सेकंड फेज फरवरी तक चलेगा: चुनाव आयोग ने कहा कि जिन वोटर्स के नाम हटाए हैं, उन्हें अब कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। अगर उन्हें आपत्ति है तो वे दस्तावेज देकर दावा पेश कर सकते हैं। SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को जारी होगी। पढ़ें पूरी खबर… 7. कलाम की जगह भाजपा वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाना चाहती थी, दावा- आडवाणी को PM बनाना था 2002 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा था। वाजपेयी के करीबी अशोक टंडन की किताब ‘अटल संस्मरण’ में दावा है कि पार्टी चाहती थी वाजपेयी राष्ट्रपति बनें और आडवाणी प्रधानमंत्री। हालांकि, वाजपेयी ने साफ तौर पर प्रस्ताव ठुकरा दिया। बाद में NDA ने सर्वसम्मति से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया। वाजपेयी ने सोनिया-मनमोहन के साथ बैठक की: टंडन की किताब के मुताबिक, वाजपेयी ने राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति बनाने को सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी और मनमोहन सिंह से बैठक की। इसमें उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम की घोषणा की। सोनिया ने कहा कि नाम चौंकाने वाला है, लेकिन कांग्रेस इस पर विचार करेगी। किताब के 2 अहम पॉइंट्स… पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अमेरिका में रुपए बराबर सिक्का ₹150 करोड़ में बिका अमेरिका ने 1 सेंट का सिक्का बनाना बंद कर दिया। आखिरी 232 खास सेट नीलामी में रखे गए। 24 कैरेट सोने से बने ये सिक्के करीब 150 करोड़ रुपए में बिके। लोग इसे अब ऐतिहासिक याद के तौर पर खरीद रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…