अमेठी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग लड़के को पीटते दिख रहे हैं। पिटाई के दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिर उसके घर वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाल पकड़कर प्रेमिका को खींचा। महिलाओं ने भी उसे पीटा। भीड़ खींचकर लड़के को थोड़ी दूर ले गई। यहां उसे थप्पड़-घूंसे मारे। लाठी से पीटा। प्रेमिका भागते हुए यहां भी पहुंच गई और लड़के को बचाने लगी। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले शादीशुदा महिला अपने नाना के यहां आई थी। मंगलवार शाम को वह अपने मामा के साथ मिश्रौली बाजार गई थी। दोनों एक ही गांव के हैं। बाजार में मामा खरीदारी में बिजी थे। वहां प्रेमी, महिला से मिलने पहुंच गया। अचानक प्रेमी और प्रेमिका में विवाद होने लगा। लड़की के मामा ने देखा तो उन्होंने फोनकर अपने घर वालों को बुला लिया। इसके बाद सबने मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई की। लड़का भागने लगा तो परिजनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। भीड़ ने लड़के को घेर लिया। उनके साथ में घर की महिलाएं भी थीं। लड़की के घरवाले और गांव वाले युवक को लाठी-डंडों से पीटने लगे। युवक लगातार माफी मांगता रहा। मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। युवती अपने प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी। घर वालों ने उसे भी पीटा। बाल खींचकर धक्का दिया। थप्पड़ मारे। महिलाएं उसे पीटने लगीं। काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। लड़की के घर वाले युवक को पीटते हुए अपने घर ले आए। कुछ देर बार लड़के के घर वाले भी वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया, वीडियो की जांच कराई जा रही है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो कब का और कहां का है। स्थानीय स्तर पर ऐसी भी चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। ——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…