यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी-अगले 3 घंटे सावधान रहें:लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, बिजली कड़क रही; 40 जिलों में अलर्ट

यूपी में बेमौसम बारिश जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ-अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है। कहा है कि अलर्ट रहें और घर से बाहर न निकलें। आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बिगड़ा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा – प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। ओले और आंधी के भी आसार हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…