इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। LSG-DC की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से ही दर्शकों की लंबी लाइन एंट्री गेटों पर लगी है। बड़़ी संख्या में फैंस LSG की जर्सी पहनकर स्टेडियम आए हैं। कुछ क्रेजी फैंस ने अपने गालों पर फेवरेट प्लेयर के टैटू बनवाए हैं। लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है- LSG के होम ग्राउंड पर आप का स्वागत है। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह घरेलू मैदान है। इसके चलते उनको फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। स्टेडियम के अंदर सीटों पर LSG के झंडे रखे गए हैं। फैंस-LSG…LSG शाॅट आउट कर रहे हैं। सीतापुर के सिधौली से आए शैलेश ने कहा-DC हारेगी तो पिल्ले की आवाज निकालकर चिढ़ाएंगे। स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर होगा। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 5 तस्वीरें देखिए… LSG-DC मैच के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…