बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में हनुमंत कथा चल रही है। इससे पहले शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। वह मंगलवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से करेलाबाग तक कार, फिर यमुना में स्टीमर से अरैल सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। उनके पहुंचने पर भक्तों ने बागेश्वर बाबा के जयकारे लगाए। 3 तस्वीरें देखिए… यमुना किनारे 13 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल यमुना तट स्थित कथा स्थल पर 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनाया गया है। तीन दिन तक चलने वाली कथा में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। करीब छह एकड़ एरिया में कथा का आयोजन किया जा रहा। पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मियों के साथ 500 सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भारी भीड़ के बीच एक भक्त व्हीलचेयर पर पहुंचा हुआ है। BJP नेता ने कराया कथा का आयोजन हनुमंत कथा के यजमान प्रयागराज के रहने वाले BJP नेता डॉ. उदय प्रताप सिंह हैं। वह हरिनारायण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डॉयरेक्टर हैं। इनके कुल पांच कॉलेज हैं। इसके अलावा राइस मिल है। इनके पिता की एक फैक्ट्री मीरपुर में थी। बाद में उदय प्रताप प्रॉपर्टी का कारोबार करने लगे। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से भी कई बार मुलाकात की है। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भी हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई कार्यक्रम कराए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट, क्रिकेटर सुरेश रैना, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गायक हंसराज रघुवंशी समेत अन्य कई फिल्मी कलाकार शामिल हो चुके हैं। कथा का LIVE टेलिकास्ट देखिए- हनुमंत कथा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…