‘10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी…’ फेम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ मेरठ में रविवार को केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि धारा 163 लागू होने के बावजूद उन्होंने बिना परमिशन करीब 2 हजार लोगों को जुटाया और जुलूस निकाला। शादाब ने अपने ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर को बुलाया था। भीड़ के चलते ट्रैफिक थम गया। पुलिस ने जकाती के रोड शो को रुकवाया। साथ ही वहां जो भीड़ जमा थी, उसे हटवाया। इसके बाद पुलिस ने जकाती पर मुकदमा दर्ज किया। रोड शो की तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… ‘वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग’ में जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम खोला
शादाब जकाती ने रविवार को हापुड़ रोड पर ‘वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग’ में जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम खोला है। शोरूम की ओपनिंग पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस प्रोग्राम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे। इसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात हो गए। अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए। इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया। इसके बाद जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति इस रोड शो को निकाला जा रहा है। रिंकू सिंह की बहन बोलीं- शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया था
क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं आज यहां पर आई। शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया, बहुत खुशी हो रही है। मैं चाहूंगी शादाब भाई ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और नाम रोशन करते रहें। एसपी सिटी बोले- जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कहा- आज दोपहर में सूचना मिली कि कुछ लोग जाम में फंसे हैं। यह सूचना आम लोगों ने ही दी थी। शादाब जकाती द्वारा न ही प्रशासन से परमिशन ली गई, न ही पुलिस से परमिशन ली गई। शादाब जकाती ने धारा 163 का उल्लंघन किया है। कौन हैं शादाब जकाती?
शादाब उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। शादाब का एक वीडियो ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’ हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। शादाब जकाती क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं।
शादाब जकाती पहले भी FIR हुए…
शादाब जकाती अक्सर विवादों में रहते हैं। 27 नवंबर, 2025 को मेरठ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने उन पर अश्लील वीडियो कंटेंट बनाने का आरोप लगाया था। जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, उसे उन्होंने अपनी बेटी के साथ बनाया था। वीडियो में वे एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे। इसमें शादाब, एक किराने की दुकान पर बैठे हैं। बच्ची सामान लेने आती है। जकाती पैसे मांगते हैं तो वह कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उसकी मां पर कमेंट करते हैं। कहते हैं कि जब यह इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से शादाब कहते हैं कि तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच नाबालिग घर के अंदर से एक महिला के साथ बाहर आती है। जकाती से कहती है कि अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं। ——————— ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च
बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…