यूपी में बदमाश लड़की ने कर्मचारी से 10 लाख लूटे:2 लड़कों के साथ बाइक से आई थी; तमंचा ताना और बैग छीनकर भागी

यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को एक लड़की ने अपने दो बदमाशों के साथ मिलकर बीज भंडार के कर्मचारी से 10 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरी लड़की बाइक से आई थी। बदमाशों ने बीच सड़क कर्मचारी की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। फिर एक ने तमंचा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। तभी लुटेरी लड़की ने कर्मचारी की बाइक गिरा दी। बाइक में बंधे बैग को झटके मारकर खींच लिया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश एक बाइक पर बैठे और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र का है। वारदात का CCTV सामने आया है। 4 तस्वीरों में पूरी घटना देखिए…
पहले जानिए वीडियो में क्या है… सराय शेख के रहने वाले बंटी कुमार (30) गणेश ट्रेडर्स बीज भंडार में कर्मचारी हैं। यह भंडार इटावा रोड पर है। बंटी कुमार सोमवार सुबह 10:45 बजे दुकान से 10 लाख रुपए लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह अध्यापक नगर में चौड़ी सड़क के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बंटी पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया
बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो युवक और एक लड़की थी। सबसे पहले बाइक पर पीछे बैठा बदमाश और लड़की नीचे उतरे। लड़के ने बंटी कुमार पर तमंचा तान दिया। इस दौरान बंटी अपनी बाइक आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पीछे से लड़की उनकी बाइक को पकड़ लेती है। लड़की बाइक में लगे बैग को खींचकर निकालती है। डर के मारे बंटी साइड हट जाते हैं और किसी को फोन करने लगते हैं। तीनों बाइक पर फिर बैठते हैं। बड़े आराम से बाइक घुमाते हैं और वहां से भाग जाते हैं।
बंटी ने कहा- मुझे जान से मारने की धमकी दी
बंटी कुमार के अनुसार, बाइक पर दो युवक और एक युवती सवार थे। गिरते ही बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। गणेश ट्रेडर्स के मालिक बोले- प्लानिंग के तहत लूट की
गणेश ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार (30) ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका कर्मचारी रोजाना की तरह कैश जमा करने बैंक जा रहा था और बदमाशों ने प्लानिंग के तहत उसे निशाना बनाया। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह और सीओ अनिवेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। एएसपी ने कहा- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा
बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़िए…