आगरा में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके:सैकड़ों महिलाएं सिर पर मीटर लेकर बिजली ऑफिस पहुंचीं, बोलीं- ये बर्दाश्त नहीं

आगरा में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर से 20 किमी दूर अकोला कस्बे में सैकड़ों महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। सिर पर मीटर लेकर गांव के बिजली ऑफिस पहुंच गईं और वहां मीटर फेंक दिए। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में इतना गुस्सा था कि कई लोग बोरे में भरकर भी स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और उन्हें फेंककर विरोध जताया। इसके बाद महिलाएं और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा- स्मार्ट मीटर उन्हें बर्दाश्त नहीं हैं। स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए। 2 तस्वीरें देखिए… स्मार्ट मीटर के विरोध से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..