अयोध्या-उन्नाव में देर रात आंधी-बारिश:लखनऊ में 90 की स्पीड से तूफान आया, यूपी में नौतपा का दूसरा दिन

यूपी में सोमवार को नौतपा के पहले दिन मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिन भर जहां हीटवेव चली, वहीं रात में आंधी-बारिश आई। लखनऊ में देर रात करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। सोमवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। झांसी में पारा 46°C तक पहुंच गया। जालौन में 45.8°C, आगरा में 45.5°C और प्रयागराज में 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। जौनपुर में गर्मी के बीच चलती बाइक में आग लग गई, हालांकि युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। लखनऊ में तेज धूप के बीच एक महिला सड़क पर चलते-चलते बेहोश हो गई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए- 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश का अलर्ट कैसे? मौसम विभाग ने बताया- यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इससे आंधी और बारिश की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। इससे तेज हवाएं, बिजली और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-