अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच करने के लिए चौथे दिन गुरुवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक, टीम आज ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठे हैं। इसी कड़ी में डॉ. अनिल मिश्र का नाम सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बुधवार को जांच टीम ने बैंक अधिकारियों और नोटों की गिनती से जुड़ी निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। इस दौरान बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। SIT अब तक इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 16 जून को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव से चार-चार घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…