लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन दो महीने से कम समय में ही आदेश निरस्त कर दिया गया था। सोमवार देर शाम प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण का नोटिस फिर से जारी किया गया है। इसके बाद बुलडोजर चलेगा। हादसा सोमवार दोपहर 1:30 बजे एसी ब्लास्ट के चलते हुआ। फायर ब्रिगेड की 19 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। SDRF और NDRF ने 7 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। दीवार तोड़कर एक-एक कर शव बाहर निकाले गए। शव देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देर रात दिल्ली से पहुंचे और घायलों से अस्पताल में मिले। कहा- जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिल्डिंग की जमीन रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने केस दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। बिल्डिंग को परमिशन देने वाले 16 अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। हादसे की तस्वीरें देखिए… आग लगने पर ऑटोमैटिक लॉक नहीं खुला हादसे में सुखमणि (23) की मौत हो हुई है। उनके दोस्त यश ने बताया- सुखमणि 3D एनीमेशन के ऑफिस में चार साल से नौकरी कर रहे थे। ऑफिस में करीब 40 लोग काम करते हैं। ऑफिस का मुख्य गेट थंब इंप्रेशन से खुलता था। आग फैलने के बाद गेट ऑटोमैटिक लॉक था। उसे खोलने में देरी हुई। जिसकी वजह से हादसा और ज्यादा गंभीर हो गया। बाथरूम में छिप गए थे छात्र, 5 तार के सहारे नीचे उतरे
आग लगी तो दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक छात्र पहले फ्लोर से कूद गया। 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे। मैप में देखिए हादसा कहां हुआ? हादसे से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए- 22 तस्वीरों में लखनऊ अग्निकांड- पहली मंजिल से कूदा स्टूडेंट, ग्रिल पर गिरा, जलती दुकान से बिल्लियों को बचाया
‘पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो’: मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई
लखनऊ अग्निकांड- ऑटोमैटिक गेट ने ली 15 जानें, एक ही सीढ़ी से आने-जाने का रास्ता घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…