यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने मुखबिर की सूचना पर आसिफ को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। असीम कानपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। नोएडा STF यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- जौनपुर में साल 2014 में आसिफ ने एक घर में डकैती डाली थी। इसमें दो लोगों की हत्या कर दी थी। 3 और लोगों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन उनकी जान बच गई थी। आसिफ छयमार गैंग का सरगना था। उस पर जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह कई सालों से फरार था। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है….