चंपत राय विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे:चढ़ावा चोरी के 5 आरोपियों को रिमांड में लेगी पुलिस, अयोध्या कोर्ट पहुंची

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट से इस्तीफा देने वाले चंपत राय फिलहाल वीएचपी में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे। दैनिक भास्कर से विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा-जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इधर, चंपत राय राम मंदिर के निकट रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम में एकांतवास कर रहे हैं। वह बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। विहिप और अन्य सहयोगी संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चंपत राय से मिलने के लिए अनुमति लेनी पड़ रही है। फैजाबाद एंटी करप्शन कोर्ट में अनुकल्प मिश्र, लवकुश, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ला और करुणेश पांडेय की पुलिस रिमांड याचिका पर सुनवाई होगी। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से पुलिस पूछताछ करेगी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा-BJP-RSS ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को भयंकर ठेस पहुंचाई है। बताया जा रहा है कि इन्हें चढ़ावा चोरी की जानकारी बहुत पहले से थी, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बातों को दबा दिया गया।
राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…