यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गाजियाबाद में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जो गुरुवार सुबह तक भी जारी है। बारिश से कविनगर और शास्त्रीनगर की सड़कों पर 2-2 फीट पानी भर गया। शास्त्री नगर, रजापुर गांव और जीवन विहार समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बहराइच, हापुड में सुबह से बारिश हो रही है। अयोध्या में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में येलो अलर्ट के साथ बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के चलते मथुरा-हाथरस में 8वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे। गाजियाबाद डीएम रविंद्र मांदड ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मेरठ में कक्षा 9 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बुधवार को 71 जिलों में बारिश हुई। आगरा में दोपहर अंधेरा छा गया। बादलों में ताजमहल छिप गया। बारिश के बीच दो मंजिला दुकान ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए थे। मथुरा में भी बारिश के बीच एक जर्जर मकान की दीवार ढह गई। इससे 3 लोग घायल हो गए। प्रयागराज में खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम की तस्वीरें देखिए- इन 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 43 जिलों में येलो अलर्ट
बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….