यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट:पहाड़ों पर बरसात से नदियां उफनाईं, सोनभद्र में बांध के गेट खोले गए

यूपी के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। घाघरा और शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। सोनभद्र में कनहर बांध के लबालब होने के बाद उसके 3 गेट खोल दिए गए हैं। बनबसा, गिरिजा और घाघरा बैराजों से 3.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और घाघरा नदियों का पानी गांवों में घुसने लगा है। सीतापुर, पीलीभीत और लखीमपुर के रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी के साथ बहकर आ रहे मगरमच्छ अब लोगों के घरों में घुस रहे हैं। बागपत और नोएडा में हिंडन, बदायूं में गंगा, गोंडा-बलिया में घाघरा और कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बस्ती और अयोध्या में सरयू नदी के किनारे तेजी से कटान हो रहा है, जिससे कई पेड़ नदी के तेज बहाव में समा गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले कल तक बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी। मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 2 दिन बाद हालात बदलेंगे। 27 और 28 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…