गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आज सांसद ने कुछ बोला नहीं है। इसके बाद सीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोग रवि किशन के भोज में गए थे। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने लोगों ने रवि किशन की फिल्म ‘काली बाबा’ देखी है। इस पर लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि दोनों में बराबरी है। दरअसल, सीएम योगी ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण के बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। देखिए 3 तस्वीरें… सीएम योगी के दौरे की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….