यूपी के बुलंदशहर में गुरुवार तड़के एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका बायां पैर काटकर अलग कर दिया। लाश को घर के बगल वाली सड़क पर फेंक दिया। सुबह 5 बजे गांव वालों ने खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, रात तक सब ठीक था। लालाराम (45) बुधवार को खाना खाकर पहली मंजिल पर सोने गए। सुबह चीख-पुकार सुनकर हमारी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो लालाराम का शव पड़ा था। कटा हुआ पैर शव से 5 मीटर दूर पड़ा था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रनाईच गांव का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- इन 3 सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस 1. शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। ऐसे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लालाराम की हत्या घर के अंदर हुई या फिर उसे रात में घर से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
2. पुलिस को शक है कि घर के अंदर ही किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया होगा। क्योंकि, जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देखकर ऐसा लगा कि कमरे को पुलिस के आने से पहले धोया गया हो।
3. पुलिस इस एंगल पर ही मामले की जांच कर रही है कि क्या कोई बाहर से चढ़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। घर के कमरों में खून के निशान मिले एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया- अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल, शव को वहां तक लाए जाने और वारदात में शामिल लोगों की पहचान समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फील्ड यूनिट ने घर के कमरों में बेंजीडिन टेस्ट भी किया है। इसमें कमरों के अंदर खून के निशान मिले हैं। ————————– ये खबर भी दीजिए…. गोरखपुर में 9वीं के छात्र को डंपर 200 मीटर घसीटता ले गया, पहिए के नीचे आने से मौत गोरखपुर में बुधवार शाम करीब 5 बजे डंपर ने 9वीं के छात्र को रौंद दिया। छात्र डंपर के पहिए में फंस गया। चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों ने हादसा देखा तो डंपर को रोकने के लिए शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। खुद को घिरता देख चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर…