यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह से बरेली, मेरठ, संभल, मुरादाबाद और कानपुर समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। दोपहर एक बजे लखनऊ में अचानक मौसम बदल गया। दिन में अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बरेली में तूफानी बारिश हुई। किला पुल पर विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया। हाईटेंशन लाइन टूट गई। पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना में दीवार के नीचे दबकर 5 लोग घायल हो गए। कानपुर में भी 40 किमी की रफ्तार से हवा चली। फिर तेज बारिश शुरू हो गई। संभल में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। पानी लोगों के घरों में घुस गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज 66 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। लखीमपुर खीरी में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। अमरी घाट स्थित मंदिर में पानी घुस गया है। सीढ़ियां डूब गई हैं। पीलीभीत में तेंदुए जंगलों से बाहर निकल आए हैं। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए- यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-