शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली:पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था; सिद्धार्थनगर की घटना

सिद्धार्थनगर में शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पत्नी की लाश लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी, जबकि पति का शव पत्नी की साड़ी से लटका मिला। पुलिस को शक है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुद जान दे दी। मंगलवार सुबह 7 बजे तक बहू सोकर नहीं उठी तो उसकी सास जगाने पहुंची। बाहर से आवाज लगाने पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा खटखटाया तो वह खुल गया। अंदर दोनों की लाशें पड़ी थीं। यह देखकर सास चीख पड़ी। आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और दूल्हे के शव को फंदे से उतारा। 21 सितंबर यानी सोमवार को देशराज चौहान (24) और अनीता चौहान (22) ने मंदिर में शादी की थी। कल ही बहुभोज का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक डीजे पर लोगों ने डांस किया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन सोने चले गए। पूरा मामला जिलामुख्यालय से 30 किमी दूर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…