सहारनपुर में भाजपा नेताओं संग राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक शुरू:पश्चिमी यूपी के विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष मौजूद, थोड़ी देर बाद भाजपा कार्यकर्ता के घर जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सहारनपुर दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सहारनपुर में उनका यह पहला दौरा है। आज नागल, कोलकी टोल और ग्रैंड रिसॉर्ट समेत अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत होगा। वह गुरु रविदास मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। दर्शन पूजन करने के बाद वह दोपहर में कार्यकर्ता अजब सिंह के घर जाएंगे। वहां परिवार के साथ भोजन करेंगे। उसके बाद अंबाला रोड पर सरोवर पोर्टिको होटल जाएंगे। वहां पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी के साथ मीटिंग होगी। उनके साथ चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा। इसके बाद दोपहर में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, क्षेत्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ यहीं पर संगठनात्मक बैठक है। जिसमें संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक खत्म होने के बाद शाम को वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 सितंबर यानी सोमवार को मेरठ में थे। दरअसल पश्चिमी यूपी में 71 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा का संगठनात्मक फोकस इस पूरे क्षेत्र पर है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहले मेरठ और फिर सहारनपुर का दौरान काफी अहम माना जा रहा है। पहले तस्वीरें देखिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए