शाह बोले- योगी ने सपा की गुंडागर्दी नेस्तनाबूद की:सारे माफिया साफ हो गए, एक गाड़ी में बैठकर घूमे, मंच पर काफी देर बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की। कहा- योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया। सारे माफिया समाप्त हो गए। अब यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद उड़ा देती हैं। शाह ने कहा- सपा-बसपा के शासन में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी। कट्टा-तमंचा का कुटीर उद्योग लगता था। कट्टा उद्योग की जगह आज डिफेंस कॉरिडोर बना है। अमेठी में बनी राइफल नक्सलवादियों और आतंकियों की नींद उड़ा चुकी है। शाह सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेड शो में पहुंचे। सीएम योगी पहले से ही वहां मौजूद थे। दोनों नेताओं ने एक साथ इलेक्ट्रिक गाड़ी (गोल्फ कार्ट) में बैठकर ट्रेड शो देखा। स्टॉल पर प्रोडक्ट्स की जानकारी ली। मंच पर दोनों नेता काफी देर तक बातचीत करते रहे। योगी ने गृहमंत्री को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की। योगी-शाह की तस्वीरें… शाह की 2 बड़ी बातें 1- पहले यूपी में माफियाओं का राज था शाह ने कहा- एक जमाने में यूपी में माफियाओं का शासन चलता था। 2017 में भाजपा सरकार बनी और योगी सीएम बने। इसके बाद माफियाओं को समाप्त कर दिया गया। इसी कारण यहां निवेश का माहौल बना है। निवेश की पहली शर्त- अच्छी कानून-व्यवस्था। दूसरी शर्त- अच्छी औद्योगिक नीति। तीसरी शर्त- सक्रिय सरकार। चौथी शर्त- मदद करने का उत्साह। आज ये चारों चीजें उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। इसलिए यहां निवेश का माहौल बना है। 2- अफसर कहते थे- लखनऊ में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं शाह ने कहा- मैं निवेशकों को एक पुरानी बात याद दिलाना चाहता हूं। 2013 में निवेश को लेकर एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, लेकिन इसे लखनऊ के बजाए दिल्ली में करना पड़ा था। उस समय यूपी के अधिकारियों ने कहा था कि लखनऊ में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। यूपी अब निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रहा है। योगी की 2 बड़ी बातें 1- देश की शक्तियां विभाजित हुईं तो भारत गुलाम हुआ योगी ने कहा- भारत कभी सोने की चिड़िया था। देश की शक्तियां विभाजित हुईं तो भारत गुलाम हुआ। उस दौर में सिर्फ देश को ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि हस्तशिल्प, बुनकरों और पारंपरिक हुनर को भी नुकसान पहुंचा। 2- यूपी के उत्पादों पर विदेशी खरीदारों को भरोसा यूपी में क्षमता की कमी नहीं थी, जरूरत उसे पहचानने की थी। भाजपा सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के जरिए पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान दी। एक्सप्रेस-वे और बेहतर कनेक्टिविटी से यूपी के उत्पाद देश-दुनिया के बाजार तक पहुंच रहे हैं। विदेशी खरीदारों को यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता पर भरोसा है। इस बार ट्रेड शो में 2 लाख करोड़ के व्यापार की उम्मीद ट्रेड शो से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….