CM योगी ने रविकिशन की चुटकी ली:गोरखपुर में बोले- भाषण पूरा नहीं किया, डर लग रहा था कि कहीं फिर ट्रोल न हो जाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में आयोजित एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां रविकिशन की चुटकी ली। CM योगी ने कहा- यहां मेडल पाने वालों में बेटियां आगे थीं और बेटे पीछे थे, यही कारण था कि रविकिशन भी संकोच के कारण भाषण पूरा नहीं दे पाए। CM ने कहा- उनको लगा कि बेटियां ही बाजी मार रही हैं, बेटे पीछे हैं। उन्हें ऐसा लगा कि कहीं फिर से यहां ट्रोल न हो जाएं। आज आपके हिम्मत के सामने उनकी हिम्मत जवाब दे गई। CM ने बच्चों से पूछा- रविकिशन की तरह कितने लोग कलाकार बनना चाहते हैं। पीछे के बच्चों ने हाथ उठाया। सीएम ने कहा कि रविकिशन भी ऐसे ही पढ़ते थे। उन्होंने रविकिशन से कहा कि इन बच्चों को शूटिंग स्थल पर ले जाइए। रविकिशन ने कहा कि अगले महीने लेकर जाएंगे। CM योगी की 4 प्रमुख बातें… बच्चों से सीएम बोले- छुटि्टयों में बच्चों को घूमना चाहिए नींद चैन की त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम। कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती, और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सीएम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कविता पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा- कि छुट्टियों में बच्चों को घूमना चाहिए। अपने रिश्तेदारों के घर जाइए। माता-पिता सक्षम हैं तो देश भ्रमण पर भी जाइए और वहां सीखिए। उन्होंने कहा- आजकल AI की खूब चर्चा हो रही है। कोई अच्छी पुस्तक ही आपको प्रश्न करना सिखा पाएगी। हमने बेसिक, माध्यमिक शिक्षा परिषद से कहा है कि बच्चों के लिए न्यूज पेपर जरूर मंगवाइए। हम लोगों को बचपन में कहा जाता था कि एक हिन्दी का एक अंग्रेजी का न्यूज पेपर जरूर पढ़ो। हम लोग जब छोटे थे तो संसाधान का अभाव था लेकिन जो संसाधन थे, उसका भरपूर उपयोग होता है। आज संसाधन की कमी नहीं है। अभिभावक के पास भी नहीं और शासन के पास भी नहीं। हमें अच्छा कर गुजरने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। 9 साल पहले यूपी में महीनों दंगे होते थे CM योगी ने कहा- आज से 9 साल पहले जब हमारी सरकार बनी तो हमारे सामने चैलेंज था। उत्तर प्रदेश बदनाम था। इसके नाम से ही लोग चौंकते थे। महीनों दंगे होते थे। अकेले 2 लाख पद यूपी पुलिस में खाली थे। हमने तुरंत रिफार्म किए। भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया, ट्रेनिंग की क्षता को बढ़ाया। CM योगी ने कहा- साढ़े 9 साल में हम लोगों ने अकेले उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 9.5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी। यूपी पुलिस में 2 लाख 30 हजार से अधिक भर्ती हुई है। किसी भी भर्ती पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। CM बोले- साढ़े 9 साल में यूपी की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ गई इन साढ़े 9 वर्षों में यूपी की अर्थव्यवस्था को हमने तीन गुना बढ़ा दिया है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यह अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। आज यह देश के भीतर टॉप 3 अर्थव्यवस्था में है। जब देश की इकोनामी की बात होती है तो यूपी की चर्चा होती है। हमने टेराकोटा को ओडीओपी का पार्ट बनाया है। अब उन्हें सम्मान मिलता है, उनका सामान खरीदा जाता है। यूपी की ताकत क्या है, यह किसी को देखना है तो नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाकर देख सकते हैं। यूपी में पैदा होने वाले उत्पादों को हमने वहां डिस्प्ले किया है। कल वहां डेढ़ लाख से ज्यादा लोग गए थे। एक दिन में डेढ़ लाख। आज भी भारी भीड़ है7 2400 से अधिक एक्जीविटर्स आए हैं। 90 देशों के लोग आए हैं खरीदारी करने के लिए। पूरे भारत से लोग देखने और खरीदने आए हैं। 2017 से पहले स्टार्टअप 103 थे और आज 24 हजार से अधिक यूपी वही है, 2017 से पहले स्टार्टअप 103 थे और आज 24 हजार से अधिक है। अब यूपी का युवा नौकरी मांगने वाला ही नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन गया है। वह जॉब दे रहा है। आप भी उस दिशा में प्रयास कर सकते हैं। कोई एक फील्ड चुनो और उसमें पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ो। औपचारिकता न करो। जब तक सफलता न मिले, तबतक लगातार प्रयास करो। आज यूपी दंगा मुक्त है, उपद्रव से मुक्त है। देश के भीतर सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। यह सामर्थ्य पहले भी थी, करने की इच्छाशक्ति नहीं थी। सम-विषम परिस्थितियों से जूझने की क्षमता होनी चाहिए। उससे जूझकर आगे बढ़े हैं तो परिणाम सामने है। आप भी कर सकते हैं। आपको लगातार प्रयास करना होगा। हर फील्ड में नौजवानों के लिए हम सपोर्ट कर रहे हैं। ———————–
ये खबर भी पढ़ें
सपा-कांग्रेस में पेंच कहां फंस रहा:गठबंधन फाइनल तो सीट बंटवारा क्यों नहीं; ‘सब ठीक है’ कहकर अखिलेश क्या छुपा रहे करीब एक हफ्ते तक सपा और कांग्रेस नेताओं में गठबंधन को लेकर तीखी बयानबाजी होती रही। कयास लगाए जाने लगे कि गठबंधन टूटने वाला है। फिर रविवार (27 सितंबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया। बोले- हम ऊपर-ऊपर से लड़ रहे हैं, अंदर से एक हैं। ये हमारी रणनीति का हिस्सा है। पढ़िए पूरी खबर