मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा; सुप्रीम कोर्ट बोला- UPI चार्ज पर रोक नहीं; यूपी में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 की मौत

नमस्कार, मध्य प्रदेश के उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। सुप्रीम कोर्ट ने UPI पेेमेंट्स पर 0.4% एमडीआर लगाने को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे यूपी के करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी रही बहू की जेल से रिहाई के बारे में पढ़िए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ यूपी की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई। 2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प AI के खतरों पर टेक कंपनियों के CEO’s से मुलाकात करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा; पथराव में महिला पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षाबल ने आंसू-गैस छोड़ी, लाठीचार्ज किया मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे शाही मस्जिद के 9 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े हिस्से को तोड़ने पर लोगों ने हंगामा किया। पथराव में महिला महिला थाना प्रभारी घायल हुईं। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया आंसू गैस भी छोड़ी। इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई मामले में दायर याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज किया। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया। शाही मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा सड़क के लिए 3 फीट जगह के साथ कुछ दुकानें हटाने पर सहमति बनी है। बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाएगा। दुकानों के लिए दूसरी जगह दी जाएगी। सड़क के दायरे में आए 15 धर्मस्थल, 12 हटाए सिंहस्थ प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर एरिया की सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए 323 मकान तोड़े जाएंगे। इनमें 15 धर्मस्थल हैं। अब तक 12 धर्मस्थल हटाए जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सुप्रीम कोर्ट का UPI चार्ज पर रोक से इनकार, सरकार से पूछा- नियम का आधार बताएं; ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% चार्ज तय सुप्रीम कोर्ट ने UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगाने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है कि इस नए नियम को लागू करने का आधार क्या है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने जनहित याचिका पर सुनवाई में आदेश दिया। 15 अक्टूबर से यह शुल्क ₹2000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लागू होगा। सरकार की तरफ से ASG एन. वेंकटरमण ने कहा कि आम लोगों के आपस में पैसे भेजने पर चार्ज नहीं लगेगा। देश के लगभग 96% छोटे-मोटे दुकानदारी वाले भुगतानों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। याचिका में सवाल गए सवाल पूरी खबर पढ़ें… 3. कानपुर कारोबारी हत्याकांड- जेल से बाहर आई बहू शालू, कोर्ट ने कहा था- तुरंत रिहा करो, बेटे ने पिता की हत्या कराकर फंसाया कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू सोमवार देर शाम बाहर आ गई। कोर्ट ने दोपहर में उसकी तुरंत रिहाई का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना कि शालू का ससुर की हत्या में कोई हाथ नहीं था। आदेश में कहा- कोर्ट या विवेचक के बुलाने पर शालू को हाजिर होना पड़ेगा। शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया उसे लेने शाम करीब 6:30 बजे कानपुर जेल पहुंचे। बड़ी बहन सोनिया शालू को लेने जेल के अंदर गईं। जेल अधिकारियों ने शालू की सुपुर्दगी देने से पहले सोनिया से दस्तावेज पर साइन कराए। इसके बाद शालू मास्क लगाकर बहन के साथ जेल से बाहर निकली। जेल में 21 दिन रही शालू बाहर निकलते ही रो पड़ी 7 सितंबर को ससुर की हत्या के आरोप में जेल गई शालू 21 दिन जेल में रही। मीडियाकर्मियों को देखते ही शालू फफक पड़ी। भाई धीरज अरोड़ा ने तुरंत उसे सीने से लगा लिया। इसके बाद शालू और सोनिया को गाड़ी में बैठाकर ले गए। शालू के वकील शिवाकांत दीक्षित ने कहा- ये खुशी का पल है। एक निष्पक्ष रिहाई हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से 2 मकान ढहे-4 की मौत, पड़ोसियों के घर में दरारें आईं; भूकंप जैसा झटका लगा फतेहपुर में सोमवार शाम 5 बजे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। फल विक्रेता का 2 मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। इससे परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई। जबकि फल विक्रेता और उसके भतीजे समेत 4 बुरी तरह झुलस गए। खाना बनाते समय घर में लगी आग: खाना बनाते समय मकान में आग लग गई। परिवार की महिलाएं चीखते हुए बाहर भागीं। तभी घर में रखे 2 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। मकान की पूरी छत ढह गई। धमाका इतना तेज था कि 200 मीटर दूर तक भूकंप जैसा झटका लगा। पड़ोस में बने 2 मकान भी जमींदोज हो गए और 2 अन्य में दरारें आ गईं। संकरी गली में थे घर, फायर ब्रिगेड भी नहीं जा पाई: जिन मकानों में विस्फोट हुआ, वह संकरी गली में थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने JCB बुलाकर लोगों की मदद से मलबे से 7 लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 4 घायलों को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 5. राहुल दिल्ली की झुग्गी बस्ती पहुंचे, SDM से पूछा- पूरी बस्ती के वोटर गायब कैसे, सिर्फ एक नाम बचा; SIR में 47 लाख नाम कटे राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में यमुना किनारे बसी बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा। ये सभी 2024 के लोकसभा, 2025 के दिल्ली चुनाव में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे, पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं। राहुल ने कहा कि खुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि “हाउस नंबर 0” बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम क्यों काट दिया गया। उन्होंने SDM को फोन पर पूछा कि मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई कनेक्शन नहीं है। जब अधिकारी जवाब नहीं दे पाए तो राहुल ने कहा कि आप अपना नाम बताइए, मैं आपको दूसरे तरीके से देखूंगा। दिल्ली SIR के बाद 47 लाख से ज्यादा नाम कटे 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 97 लाख नाम हैं। इससे पहले दिल्ली में 1.45 करोड़ वोटर थे। मतलब करीब 47.5 लाख नाम लिस्ट में नहीं आए। 33 लाख से ज्यादा वोटरों को उनके एन्यूमरेशन फॉर्म में गड़बड़ियों के कारण नोटिस भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ का 14वां टेस्ट कामयाब, पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा, 3 घंटे में पृथ्वी पर लौटा इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा। 26 सैटेलाइट भी ऑर्बिट में लॉन्च किए गए। भारतीय समयानुसार शाम 6:16 बजे इस रॉकेट को लॉन्च किया गया था। रॉकेट को 10 घंटे तक पृथ्वी के चक्कर लगाना था, लेकिन मिशन के रिव्यू के बाद कंट्रोलर्स ने इसे जल्द खत्म करने का फैसला किया। 3 घंटे बाद रॉकेट प्रशांत महासागर में उतारा गया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। पूरी खबर पढ़ें… 7. सेंसेक्स में लगातार 8वें हफ्ते गिरावट, निवेशकों की वेल्थ ₹7 लाख करोड़ घटी; सोना ₹4133 सस्ता, चांदी के दाम ₹9297 घटे शेयर मार्केट में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट रही। सोमवार को सेंसेक्स 1124 अंक, यानी 1.52% गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। इधर, निफ्टी में 360 अंक, यानी 1.56% की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई। बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के कारण आई है, जिसमें उन्होंने ईरान से जंग रोकने से इनकार किया है। आज की गिरावट से निवेशकों की वेल्थ ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई। वहीं, आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,133 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी 9,297 रुपए सस्ती होकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: थप्पड़ विवाद-प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चेतावनी:सरकारी काम रोकना बर्दाश्त नहीं करूंगा; राहुल गांधी से कहा- आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता (पूरी खबर पढ़ें) 2. महाराष्ट्र: गांव बेचना है, कीमत- पानी: तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-चुनाव आयोग 4 महीने में TMC विवाद सुलझाए: पार्टी का नाम-सिंबल फ्रीज; शिवसेना का केस 4 साल, NCP का 3 साल से पेंडिंग (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 10 राज्यों में प्रदर्शन: आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत,कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- दिल्ली-NCR में गैंगरेप निर्भया कांड जैसे: पुलिस से पूछा- इनसे क्या सीखा; अदालत ने रेप की 3 घटनाओं पर खुद नोटिस लिया (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- क्लास 6 से 3-लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं होगी: इस साल तीसरी भाषा में स्टूडेंट्स फेल नहीं किए जाएंगे; CBSE ने छूट का विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: ब्रिटिश एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, 5 गिरफ्तार:नकाबपोश लोगों को देखकर महिला ने पुलिस बुलाई; ईरान जंग में इस्तेमाल होता है बेस (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल:जेवलिन में यशवीर को सिल्वर, रोहित को ब्रॉन्ज; श्रीशंकर, गुलवीर और ईशा ने भी जीते सिल्वर (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… AI कैमरे ने गिटार का चालान काटा बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटी सवार की पीठ पर टंगे गिटार को इंसान समझकर 500 रुपए का चालान काट दिया। स्कूटी सवार सौविक दत्ता ने घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, इसके बाद पुलिस ने चालान कैंसिल कर दिया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात 2. मंडे मेगा स्टोरी: 1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: कुंवारी लड़कियों की कोख का सौदा, बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे; 90 दिन आशा वर्कर बनकर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर 4. जरूरत की खबर: मधुमक्खी डंक मारे तो क्या करें: मामूली डंक में करें 6 घरेलू उपचार, ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं 5. फिजिकल हेल्थ: 14 करोड़ लोगों की किडनी खराब:सरकार की सिफारिश- साल में दो बार कराएं KFT, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाब 6. एंटरटेंमेंट: रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर जाने पर पिटाई हुई; डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे तो पैनिक अटैक आया 7. यूपी एक्सप्लेनर: सपा-कांग्रेस में पेंच कहां फंस रहा, गठबंधन फाइनल तो सीट बंटवारा क्यों नहीं; ‘सब ठीक है’ कहकर अखिलेश क्या छुपा रहे 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: RSS की रिपोर्ट निगेटिव आई तो टिकट कटेगा, UP चुनाव की कमान खुद संभाली; 6 प्रांतों में जुटा रहा विधायकों का फीडबैक 9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में बड़ा घोटाला, अफसरों ने ठेकेदार बनकर किया 250 करोड़ का खेल 10. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या DJ की तेज आवाज जान ले सकती है, बैतूल में छात्रा की मौत के बाद सवाल; दिल, BP और धड़कन पर ऐसा क्या असर पड़ता है? 11. ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार के बगहा-सुपौल के 10 से ज्यादा स्कूल बंद, बाढ़ से 1 लाख लोग प्रभावित; बोले- चूड़ा-मुढ़ी से कट रही जिंदगी ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि के कारोबार में चल रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। तुला राशि का उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…