इस दौरान गांव के एक युवक ने उन्हें देख लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब दो साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो आरोपियों को बरी कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 2.99 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… विधानसभा चुनाव से पहले संघ-भाजपा की चिंतन बैठक; सीएम योगी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले होंगे शामिल
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीतिक को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में चिंतन बैठक करेगी। इस बैठक में आरएसएस, भाजपा और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। दो दिवसीय इस चिंतन बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन-सरकार के तालमेल, संघ के शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक फीडबैक पर गंभीर मंथन होगा। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं डबल मर्डर में 4 आरोपियों की फांसी रद, हाईकोर्ट ने कहा- संदेह के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड में सेशन कोर्ट से चार अभियुक्तों को सुनाई गई फांसी की सजा रद कर दी है। कोर्ट ने विजयपाल, किशनलाल, रामवीर और जलधारा को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपराध को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। ट्रायल कोर्ट ने सितंबर 2022 में चारों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया था। कोर्ट ने सभी को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा बस हादसा केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा, पूछा- ड्राइवर-मालिक पर क्या कार्रवाई हुई यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने खास तौर पर पूछा है कि हादसे के बाद बस के ड्राइवर और मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने की। पढ़ें पूरी खबर… झांसी के डैम में 3 युवकों के नग्न शव मिले, पानी में उतराते देख गोताखोरों ने निकाला; बाइक भी मिली झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में सुकवा-ढुकवा डैम में मंगलवार सुबह तीन अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। ग्रामीणों ने पानी में शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवाया। तीनों मृतकों की उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को डैम की सड़क पर एक बाइक मिली है। वहीं, शवों के शरीर पर कपड़े नहीं मिले। तीनों शव पानी में अलग-अलग जगह पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर… CM ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा- रास्ते पर कब्जा करने वालों को सबक सिखाएं गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगे जनता दर्शन में गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर… 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादला, मनोज कुमार मुरादाबाद IG बने; राजेश द्विवेदी चुनाव प्रकोष्ठ भेजे गए यूपी में सोमवार को तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। डॉ. मनोज कुमार को मुरादाबाद में पीएसी के पश्चिमी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह अभी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। हेमराज मीना को लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। वह पहले लखनऊ स्थित यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तैनात थे। वहीं, राजेश द्विवेदी को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में चुनाव प्रकोष्ठ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी अलीगढ़ में पीएसी की 38वीं वाहिनी के सेनानायक थे। विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना- दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने माना है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर “आशीर्वाद का एक दीप” (आशीर्वाद का दीया) कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराने में चूक हुई। उन्होंने इस चूक के समाधान के लिए विधायकों-सांसदों को सेवा संकल्प अभियान में जुटने को कहा है। तावड़े ने प्रदेश नेतृत्व से साफ कहा है, ‘जो सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक अभियान की हर दिन की फोटो प्रदेश मुख्यालय को नहीं भेजेंगे, उनकी रिपोर्ट उन्हें दी जाए। ऐसे कार्यकर्ताओं की लखनऊ में अलग से बैठक की जाएगी।’ यानी उनकी क्लास लगाई जाएगी। विनोद तावड़े इन दिनों पूरी तरह यूपी में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर बिजनौर में डिवाइडर पार कर अर्टिगा से टकराई कार, दो की मौत बिजनौर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को 4 दोस्त रात 10 बजे घूमने निकले थे। देर रात कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा से आई-10 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर CHC पहुंचाया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी की बड़ी खबरें:अक्टूबर में भी कम आएगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को 5.24% की राहत मिलेगी
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर महीने में भी बिजली के बिल से राहत मिलेगी। इस बार बिजली का बिल 5.24% कम आएगा। इससे पहले जून में 10% ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं का जुलाई में 4.43%, अगस्त में 2.92%, सितंबर में रिकॉर्ड 7.93% की राहत मिली थी। एफपीपीसीए (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) के तहत जुलाई के फ्यूल सरचार्ज में कमी को देखते हुए सितंबर के बिजली बिल पर अक्टूबर में सभी श्रेणियों के लगभग 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को फायहा मिलेगा। इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा ने सह प्रभारियों को काम बांटा; अनंत ओझा को पश्चिमी यूपी का जिम्मा मिला भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सह प्रभारियों को क्षेत्र और कार्य आवंटन कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मथुरा में होने वाली चिंतन बैठक से पहले मंगलवार को सह प्रभारियों को काम बांट दिए। अनंत ओझा को पश्चिमी यूपी के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है। डॉ. प्रदीप वर्मा को अवध और कानपुर क्षेत्र का प्रभार दिया है। जगदीश ईश्वर भाई पटेल को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी का प्रभार दिया है। मेधा कुलकर्णी के प्रदेश भारी विनोद तावड़े से समन्वय के साथ महिला संपर्क अभियान का जिम्मा दिया है। 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुप्रीम कोर्ट में करीब 3 घंटे सुनवाई, वकीलों से कहा- बात दोहराएं नहीं 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को करीब तीन घंटे सुनवाई हुई। जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने सुनवाई के दौरान वकीलों से बार-बार एक ही बात दोहराने से बचने को कहा। कोर्ट ने कहा कि अगर हर वकील एक ही मुद्दे को दोहराता रहा और सभी को विस्तार से सुना गया तो इस मामले की सुनवाई पांच साल तक चल सकती है। सुनवाई सुबह 11:45 बजे शुरू हुई और शाम 3:50 बजे तक चली। सभी पक्षों को सुनना चाहता है कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मामले से जुड़े सभी जरूरी पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार का पक्ष भी देखना चाहता है। बेंच ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उसके पास विशेष अधिकार हैं और जरूरत पड़ने पर वह इनका इस्तेमाल करने पर विचार कर सकती है। वकील से कहा- अब ज्यादा जोर न दें सुनवाई के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी दलील रखने के लिए कुछ और समय मांगा। इस पर बेंच ने कहा, “आपका मामला हो चुका है, कृपया अब पुश न करें।” वकील ने दोबारा अनुरोध किया तो कोर्ट ने कहा कि वर्किंग कैंडिडेट का पक्ष पहले ही सुना जा चुका है। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने लखनऊ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या और चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में दिए गए आदेश को सही ठहराने से जुड़े तर्क रखे। कोर्ट ने कहा- नया पर्सपेक्टिव नहीं सुनना इन दलीलों पर बेंच ने कहा कि वह अब कोई नया पर्सपेक्टिव सुनने की इच्छुक नहीं है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि अगर इसी तरह दलीलें चलती रहीं तो सुनवाई जनवरी तक जारी रह सकती है। पढ़ें पूरी खबर… बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दोषी को उम्रकैद, 3 लोगों ने किया था अपहरण बुलंदशहर में नाबालिग को भगाने, रेप करने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वर्ष 2024 में नाबालिग के परिजन खेत गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे तीन लोग कार से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर कार से अपने साथ ले गए।