खेरागढ़ में खूनी संघर्ष में मामले में नया मोड़:पहले एक पक्ष जेल गया, अब बेटे की पैरवी पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

खेरागढ़ में ब्रेकर हटवाने को लेकर 5 सितंबर को हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। पहले लाला कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उनके बेटे नीरज की पैरवी पर कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। यह विवाद कस्बे के रोशन मोहल्ले में हुआ था। तेजवीर पक्ष की ओर से पिता रघुनाथ की शिकायत पर पुलिस ने लाला कश्यप समेत दूसरे पक्ष पर केस दर्ज किया। लाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और चाकू बरामद करने का दावा किया। लाला कश्यप ठेला लगाते हैं। पड़ोसियों तेजवीर, रघुनाथ, भानू और मनीष ने गली में ऊंचे ब्रेकर बनाए थे। ब्रेकर हटवाने के बाद 5 सितंबर 2026 को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लाला पर हमला हुआ, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ की हड्डी टूट गई। नीरज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पिता पर हुए हमले की शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस आयुक्त को शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर खेरागढ़ पुलिस ने तेजवीर, रघुनाथ, भानू और मनीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया।