झांसी के बबीना में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। रविवार को नोहरा गांव में एक नमकीन-बिस्कुट की दुकान पर छापा मारा गया। एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित इस दुकान से ‘दोस्ताना’ ब्रांड की उत्तर प्रदेश मार्का 28 पौवा शराब मिली। टीम ने मौके से अनुज राजपूत नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस टीम में आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नकुल कुमार और कांस्टेबल नथू कुशवाहा, आजाद बाबू, कविता सिंह शामिल थे। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।