उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शुक्रवार शाम 8 बजे माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। सहायक अध्यापक के 17,735 पदों पर भर्ती होगी। आयोग के मुताबिक, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 है। फॉर्म में गलती होने पर 26 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी। 360 नंबर के बहु विकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग भी होगी। रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेजी में भरना होगा अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेजी में भरना होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 1 हजार रुपए है। SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपए फीस देनी होगी। 21 से 62 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा। शैक्षिक योग्यता के तहत संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की योग्यता निर्धारित की गई है। इसके साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना जरूरी है। शारीरिक शिक्षा विषय के लिए बीपीएड/बीपीई की योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार की ओर से आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है। 120 सवाल, दो घंटे में देनी होगी परीक्षा लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी। इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। सामान्य ज्ञान के 30 और संबंधित विषय के 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। हिंदी में सबसे ज्यादा 2,791 पद विषयवार रिक्तियों में हिंदी के 2,791 पद सबसे अधिक हैं। अंग्रेजी के 2,517, सामाजिक विज्ञान के 2,482, विज्ञान के 2,493 और गणित के 2,349 पद शामिल हैं। इसके अलावा संस्कृत के 1,289, शारीरिक शिक्षा के 849, गृह विज्ञान के 798, चित्रकला के 775 और जीव विज्ञान के 660 पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, विषयवार पाठ्यक्रम और प्रमाण-पत्रों के प्रारूप के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर को कर दिया गया है । ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है। यदि आवेदनपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसमें संशोधन 26 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर 2026 को निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है।