यूपी MLC की 11 सीटों पर मतगणना शुरू:152 प्रत्याशी मैदान में, मुख्य मुकाबला भाजपा-सपा के बीच; 55.24% मतदान हुआ था

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता थे। 152 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कुल 55.24% मतदान हुआ था। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर हो रही है। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में वोटों की गिनती कराई जा रही है। इन चुनावों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ताकत परखने का मौका माना जा रहा है। अभी तक इन 11 सीटों में 6 पर भाजपा, 3 पर सपा और 1-1 पर निर्दलीय व शिक्षक गुट का कब्जा था।