लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी:जेसीबी से बस तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला, कई गंभीर घायल

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर खाई में गिर गई। मौके पर कई घायल रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल और SDRF की टीम पहुंच गई है। टीम बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाल रही है। जेसीबी की मदद से बस के चारों तरफ से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू में कोई दिक्कत न आए। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं। अब तक 32 यात्रियों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा जा चुका है। बस में 53 लोग सवार थे। यात्री राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सिवान जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में हुआ।