वामन भगवान मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव:भगवान का श्रृंगार कर चढ़ाया अन्नकूट भोग, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

मेरठ के श्री वामन भगवान मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पंडित जितेंद्र शर्मा ने श्री वामन भगवान का विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद पंडित नंदकिशोर शर्मा ने आरती कराई और भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसमें हलवा, पूरी, कढ़ी, चावल, मिक्स सब्जी, बाजरा, मूंग और काशीफल सहित कई पकवान शामिल रहे। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता मनु, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, हेमंत बिंदल, नानक चंद अग्रवाल, नीरज जिंदल, अजय अग्रवाल और अशोक मित्तल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।