मथुरा के वृंदावन में एक विदेशी नागरिक का शव कमरे में मिला। वह रमण रेती इलाके की रशियन बिल्डिंग में अकेले रहते थे। मंगलवार दोपहर फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने केयरटेकर को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो जमीन पर शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान कोस्टारिका निवासी जेरार्डो एनरिक लील बेरियोंस (60) के रूप में हुई है। वह ढाई साल से वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति कर रहे थे। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि जेरार्डो फ्लैट नंबर 713 में रहते थे। वह एक संस्थान में वैदिक शिक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। अक्सर इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने भी जाते थे। मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। मिट्टी खुदाई के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंस गई। इससे रेल प्रशासन ने डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। घटना के चलते लंबी दूरी की सात ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… संभल हिंसा: मास्टरमाइंड सारिक की गिरफ्तारी का वारंट जारी, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस संभल हिंसा के मामलों में फरार चल रहे सारिक उर्फ साठा के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार शाम को नखासा पुलिस ने ढोल बजवाकर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में आरोपी को 16 नवंबर 2026 को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली और नखासा थाने में दर्ज चार मुकदमों में की गई है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में बाथरूम में मिला 2 दिन पुराना महिला का शव, चेहरे पर चोट के निशान गोरखपुर में रविवार देर रात एक मकान के बाथरूम में 70 साल की जमीला देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ रहती थीं। शव दो दिन से बाथरूम में पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना शाहपुर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की है। पढ़िए पूरी खबर वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के बेटे की मौत; पोल से टकराया सिर, चालक वैन छोड़कर फरार आगरा में सोमवार सुबह बेकाबू ईको वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के 17 साल के बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक पोल से जा टकराया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। हादसा थाना एकता के देवरी रोड पर हुआ। शमसाबाद निवासी गजेंद्र सिंह का देवरी रोड पर राधिका हास्पिटल है। सोमवार सुबह 8:30 बजे उनका 17 साल का बेटा तनीश घर आ रहा था। कर्मचारी के वाहन लेकर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी वैन ने टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर फेसबुक दोस्त ने की महिला की ईंट से कुचलकर हत्या: गाजियाबाद में 4-5 महीने पहले हुई थी दोस्ती गाजियाबाद में फेसबुक दोस्त से मिलने आई 28 साल की महिला की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वह अपनी बहन के साथ दोस्त के कमरे पर पहुंची थी। वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर भागने लगा तो महिला की बहन को शक हुआ। कमरे में महिला का खून से लथपथ शव देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भाग रहे आरोपी और उसके दोस्त को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी की है। पढ़िए पूरी खबर