बलिया में दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:बुलेट से पहुंचे; 11 महीने पहले थाने में हुई थी तैनाती

बलिया में शनिवार शाम एक दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान संदीप कुमार प्रजापति (28) के रूप में हुई है। वह 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, संदीप ने धर्मापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटनास्थल के पास उनकी बुलेट बाइक खड़ी मिली। फिलहाल आत्महत्या की जानकारी सामने नहीं आई है। 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में थे तैनात संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बच्चा और मां हैं। पिता रामाश्रय प्रजापति का पहले ही निधन हो चुका है। संदीप 2023 पुलिस बैच में दरोगा पद पर भर्ती हुए थे। वह पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। फिलहाल वह थाने के गेट के सामने एक निजी क्वार्टर में रहते थे। शनिवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच वह थाने से करीब 5 किमी दूर बुलेट बाइक से धर्मापुर गांव के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसपी बोले- आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया- चितबड़ागांव थाने को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक बुलेट बाइक खड़ी मिली। जांच के दौरान मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ————————- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…