चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार सुबह उत्तराखंड मेंं हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के पास हुआ है। पांच लोगों की मौत की खबर है। हेलिकॉप्टर सात सीटर था। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, एंबुलेंस वाहन पहुंचे हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम को भी बुलाया गया। ये हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ा था। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास ये हादसा हुआ है। चारधाम यात्रा रूट पर रिमझिम बारिश
हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था, जिसमें सात लोग सवार थे। दो यात्री घायल हुए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं। खबर अपडेट की जा रही…