गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी। देर रात नोएडा पुलिस स्थानीय थाना पुलिस को लेकर एक बदमाश को पकड़ने गई थी। जहां ग्रामीणों ने हमला कर फायरिंग कर दी। इस घटना में सिपाही सौरभ को गोली लग गई। जहां सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में सिपाही की मौत हो गई। मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल चौकी क्षेत्र में नोएडा पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मंटर नाम के वांछित अपराधी को पकड़ने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग की घटना के बीच नोएडा पुलिस का सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने सिपाही को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नोएडा पुलिस गाजियाबाद के मसूरी पुलिस को लेकर मंटर नाम के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने नाहल गांव में गई थी। वहां मंटर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है…