MBBS छात्र का सुसाइड, इंस्पेक्टर पिता बोले- बेटा बुजदिल निकला:मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लटका मिला, छोटा भाई क्रिकेटर
मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका शव हॉस्टल के रूम में फंदे पर लटका मिला। शनिवार दोपहर साथी छात्र क्लास करके लौटे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। […]