लखनऊ में देव दीपावली, 3 लाख दीप जगमगाए:दीयों से लिखा- जीरो वैक्सिनेशन, फूलों की रंगोली में दिखे बांके बिहारी
लखनऊ में गोमती के घाटों पर देव दीपावली मनाई जा रही है। मनकामेश्वर घाट पर 2 लाख 51 हजार और लक्ष्मण मेला घाट पर 51 हजार दीप जलाए गए हैं। दीये रखकर ‘राम’ और ‘जीरो वैक्सिनेशन’ लिखा गया है। फूलों की रंगोलियां बनाई गई हैं। रंगोली में कहीं मोर तो कहीं बांके बिहारी दिख रहे। […]