पंकज चौधरी बोले- झुकता नहीं, लड़ता हूं:यूपी BJP अध्यक्ष बनते ही योगी के पैर छुए; गोयल ने बताया योगी कैसे CM बने
यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शंखनाद के बीच उनके नाम का ऐलान किया। निर्वाचित होते ही निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी योगी के बगल की कुर्सी से उठ गए। उन्होंने पंकज चौधरी को पार्टी का झंडा सौंपा। […]