उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी:63211 छात्रों ने दी थी परीक्षा, मंत्री ओपी राजभर बोले- मदरसा शिक्षा को आधुनिक बनाया
लखनऊ में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित अरबी और फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित हुआ। इसे प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जारी किया। […]