राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी:सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- सभी घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड; 2 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर के CCTV फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को जांच की जानकारी दी। […]